Sandhya Samachar

अनाथों का संग, जीवन में भरता है खुशियों के रंग

78 views

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष का माधव अंध आश्रम में मनाया गया जन्मदिन, सदस्यों ने अनाथों को भोजन कराकर बांटी खुशियां

ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का जन्मदिन अलग ही अंदाज में मनाया गया। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने माधव अंध आश्रम पहुंचकर अनाथ बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर उन्हें भोजन कराया और फल व मिठाई प्रदान कर उनकी खुशियों को बढ़ाया।

इस मौके पर संगठन के संरक्षक डॉ. केशव पाण्डेय ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा गैर राजनीतिक संगठन है। संगठन के मुखिया त्रिपाठी निरंतर कई वर्षों से समाज की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में संगठन समाज की सेवा कर रहा है। यह गर्व का विषय है कि संपूर्ण प्रदेश में संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सेवा कार्य कर मना रहे हैं। जो प्रेरणात्मक एवं अनुकरणीय है।
संगठन के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र बालोठिया और परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष भगवती कल्लन शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे लिए प्रेरणा हैं और हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। यही वजह है कि दिखावे से परे होकर अनाथ आश्रम के बच्चों के संग जन्मदिन मनाकर उनके चेहरे पर मुस्कराहट लाकर खुशियों की सौगात दे रहे हैं।
इस दौरान पदाधिकारियों ने बच्चों को भोजन कराने के साथ ही उन्हें बिस्किट, केक, टॉफी, मिठाई और फल प्रदान किए।
इस मौके पर रुद्र रवि शर्मा, आशुतोष अवस्थी, जिलाध्यक्ष गौरव राजौरिया, परशुराम सेना जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, सतेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, भोलू शर्मा, विक्की शर्मा, माधव सिंह, बालेंद्र शर्मा एवं कपिल शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
53%
6km/h
18%
29°C
29°
29°
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu
29°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech