Sandhya Samachar

देश के आदर्श को दर्शाता है संविधान

510 views

— अखिल भारतीय शहीद सुशील शर्मा फाउंडेशन का संविधान सेमिनार एवं बहादुर नागरिक अवार्ड समारोह आयोजित
— कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकार और समाज सेवा से जुड़ी शख्सियतों को किया गया सम्मानित, विजयी प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार

ग्वालियर। अखिल भारतीय शहीद सुशील कुमार शर्मा फाउंडेशन एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के विधि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्वालियर के वीर सपूत सुशील कुमार शर्मा की स्मृति में 16वें बहादुर नागरिक अवार्ड एवं संविधान दिवस सेमिनार का आयोजन किया गया।

जीवाजी विश्वविद्यायल के विधि सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश राकेश सक्सेना थे। अध्यक्षता न्यायमूर्ति बीके दुबे ने की। जबकि वरिष्ठ पत्रकार डॉ.केशव पाण्डेय, बार काउंसिल ऑॅफ इंडिया के सदस्य जितेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. एनएन लाहा विशिष्ट अतिथि और यतेंद्र पाण्डेय मुख्य वक्ता थे। संस्था के मुख्य संरक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण दिया।

इस दौरान जहां न्यायमूर्तियों ने संविधान और मानवाधिकार के महत्व को दर्शाया तो वहीं आयोजकों ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया

जानिए किसने क्या कहा….
मुख्य अतिथि राकेश सक्सेना ने कहा कि जब भी किसी देश या राष्ट्र का निर्माण होता है तब व्यवस्था को बनाए रखने और कानूनन रूप से चलाने के लिए संविधान जरूरी होता है। क्योंकि संविधान में शासन के सभी अंगों की रचना, शक्तियों, कार्यों और दायित्वों का उल्लेख होता है। जो नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करने के साथ ही देश के आदर्श को प्रकट करता है। न्यायमूर्ति बीके दुबे ने कहा कि संविधान लोकतंत्र का सशक्त आधार है लेकिन सामाजिक असमानता मानवाधिकार का उलंघन का कारण बनती है।

जितेंद्र शर्मा ने संविधान के महत्व को बताया। डॉ. केशव पाण्डेय ने शहीदों की शहादत को भावी पीढ़ी को बताकर उनके योगदान को अक्षुण रखे जाने की बात कही।
मुख्य वक्ता यतेंद्र पाण्डेय ने कहा कि सुशील शर्मा की शहादत की कहानी हमने जम्मू और लद्दाख तक पहुंचाई है ताकि लोग उन्हें याद रख सकें।
विमोचन और सम्मान
अतिथियों ने इस दौरान फाउंडेशन की स्मारिका का विमोचन किया साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया। इनमें दीपक तोमर, गीतांजलि ग्रेवाल, सुधीर त्रिपाठी, विजय पाण्डेय, ओमप्रकाश दीक्षित, सोनल अमरपुरी, रमेश चंद्र गोयल हिमांशु अमरपुरी एवं संजय अरोरा को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए अवार्ड प्रदान किए गए। आयोजकों ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ने राजेंद्र उपाध्याय ने तथा आभार व्यक्त गणेश दुबे ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रेखा अनिल खरे, आलोक द्विवेदी, देवयानी पुरी, संजय अरोरा, राजेंद्र नाथ उपाध्याय, रश्मि शुक्ला, समर कुमार, राजकुमारी शर्मा एवं जीके शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।
PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech