Sandhya Samachar


विश्व के पहले व्यक्ति बने सचिन, अब करेंगे ये बड़ा काम

132 views

न्यूज डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने मैदान के बाहर एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले व्यक्ति बने हैं।
सेवलॉन स्वच्छ इंडिया मिशन का साबुन से हाथ धोना रोजमर्रा की स्वच्छता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका सीधा संबंध व्यक्ति की सेहत से है। अपने कई अभियानों की मदद से लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने वाले इस मिशन ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जहां वह विश्व के पहले हैंड ब्रॉड एंबेसडर बने हैं।

इस नए अभियान में सचिन तेंदुलकर को अनोखे तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसके तहत वह हाथ की चाल एवं हाव-भाव और अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को हैंडवॉश के लिए जागरूक कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें हाथ के अलावा उनके शरीर का अन्य कोई भी अंग नहीं दिखाया गया है। इससे यह दिखाने की कोशिश की है कि जिस महान तेंदुलकर के अमूल्य हाथों ने हजारों रन बनाए हैं, वही हाथ आज विशेष उद्देश्य से भी जुड़े हुए हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
3.3km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech