पोरबंदर के पास अरब सागर में 2 दिन से चल रहे, ऑपरेशन मे कोस्ट गार्ड एटीएस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई की गई, पकडी गयी नाव में मौजूद नागरिकों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बाद मो पता चला कि वहां सभी पाकिस्तानी नागरिक थे. इसके बाद उनके पास से करोड़ के ड्रग्स भी मिले, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।
Contents
क्या-क्या मिला तट पर ?
इंटेलिजेंस इनपुट पर कोस्ट गार्ड के जहाज राजरतन ने संदिग्ध बोट को ट्रैक किया। इस कार्रवाई में बोट से 86 किलो ड्रग्स बरामद हुए, 602 करोड रुपए भी मिले। ग़ौरतलब है कि इस बोट पर 14 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे जो कि जो कराची से आए थे। यह ऑपरेशन 48 घंटे चला, जो की सफल रहा।