Sandhya Samachar

राहुल गांधी का लंदन में बदला अंदाज, ट्रिम कराई दाढ़ी…सूट-बूट में दिखा कूल लुक

87 views

राहुल गांधी ने अपना पूरा लुक बदल दिया है। राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा दिया है। साथ ही उन्होंने अपने हेयर कट में भी बदलाव किया है।

ऑनलाइन डेस्क। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी दाढ़ी की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, अब राहुल गांधी ने अपना पूरा लुक बदल दिया है। राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा दिया है। साथ ही उन्होंने अपने हेयर कट में भी बदलाव किया है।


राहुल गांधी ने बदला अपना लुक
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल गांधी ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका हेयर कट भी बदला हुआ दिखाई दे रहा है और उन्होंने अपनी दाढ़ी को भी ट्रिम करा लिया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने फोटो को ट्वीट कर लिखा ‘राहुल का ये नया लुक शानदार है।’

ब्रिटेन दौरे पर हैं राहुल गांधी
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सात दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन गए हैं। राहुल यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। इस दौरान वह भारतीय प्रवासी समूह को भी संबोधित करेंगे।

देश के कई राज्यों से गुजरी थी भारत जोड़ो यात्रा
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। करीब 4,000 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई राज्यों का दौरा किया था। इस दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आम आदमी से लेकर कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
48%
7.1km/h
73%
30°C
30°
30°
30°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech