वसुंधराराजे होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस, बताया संविधान का महत्व
ग्वालियर। वसुंधरा राजे होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।मुख्यअतिथि प्रमुख समाज सेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय थे। अध्यक्षता संस्था के संचालक दीपेंद्र सिंह कुशवाह ने की। जबकि आरोग्यधाम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ.डीके गोविल एवं उद्भव के सचिव दीपक तोमर विशिष्ट अतिथि थे।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ.केशव पाण्डेय ने इस मौके पर झंडा फहराकर उपस्थित स्टाफ एवं स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ था उस समय हमारा संविधान लागू नहीं था। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। इसी दिन भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। क्योंकि इसी दिन भारतीय संविधान सभा ने भारत शासन अधिनियिम 1935 को समाप्त कर भारत को गणतंत्र राज्य घोषित किया था। उसी दिन से लोगो ंको बराबरी का अधिकार मिला। गणतंत्र भारत में जनतंत्र की शक्ति को दर्शाता है।
अध्यक्षता कर रहे दीपेंद्र सिंह ने संविधान के महत्व और उसकी विशेषताओं को बताया।
कार्यक्रम का संचालनल प्राचार्य डीएस परिहार ने एवं आभार व्यक्त शासी निकाय अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर संस्था संरक्षक जितेंद्र पाल सिंह बैस, डॉ.आलोक शर्मा, डॉ.योगेश शुक्ला, डॉ. अखिलेश कुशवाह, संजय शर्मा, आमोद गुप्ता, सुधीर तोमर, राकेश बिहारी, विद्या दीक्षित, संजय गोधा एवं राजेंद्र मुदगल प्रमुख रूप से मौजूद थे।