Sandhya Samachar

रावण के गांव में राम की प्राण प्रतिष्ठा

285 views


22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसके साथ ही रावण के गांव में भी एक महत्वपूर्ण घटना होने वाली है, जिसमें प्राचीन मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में भक्तिमय माहौल बन चुका है। धार्मिक कार्यक्रम नित्य आयोजित हो रहे हैं।

आपको बता दें कि इसी दिन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में भी रावण के पैतृक गांव में प्राचीन शिव मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए तैयारीयां पहले ही शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में साफ-सफाई का कार्य आखिरी चरण में है और भगवान राम की मूर्ति राजस्थान से लाई गई है। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 जनवरी से शुरू हो चुका है।


मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि हनुमान जब माता सीता को खोजने गए थे, तो उन्होंने माता सीता के चरणों में बैठकर भगवान राम की अंगूठी को निशानी के रूप में पटका था। इसी तात्पर्य से राम दरबार में हनुमान जी को माता सीता के चरणों के पास स्थापित किया गया था।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
43%
6.7km/h
94%
31°C
31°
31°
30°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech