Sandhya Samachar

गौशाला में जीरो वेस्ट इवेंट थीम पर मना रामोत्सव

51 views

— आंनद उत्सव के तहत सांस्कृतिक एवं मलखम्ब प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ग्वालियर। आनंद उत्सव के तहत नगर निगम की लालटिपारा स्थित आदर्श गौशाला में देशज दर्शन महोत्सव के अंतर्गत जीरो इवेंट थीम पर रामोत्सव, ग्रामोत्सव और विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के मुख्य अतिथि बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर, रामनामी संप्रदाय के विद्वान एवं सिक्ख निहंग परंपरा के अजीत सिंह, पद्वश्री कंवल सिंह चैहान, गुजरात से जेना भाई पटेल, सतेंद्र सिंह लोहिया, संत श्रृषभ देवानंद महाराज, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव मौजूद रहे।
श्रृषभ देवानंद महाराज के मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के स्थापना दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने पर गौशाला में रामोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में उपस्थित जनसमुदाय पारंपरिक परिधान में नजर आया।
रामोत्सव के लिए गौशाला में गौमय से भगवान श्रीराम की प्रतिमा, धनुष बनाए गए। भगवान श्रीराम का अतिथियों, संतों एवं गौभक्तों ने पूजन किया, साथ ही गौमाता का पूजन किया गया।

— दिखी ग्रामीण जीवन की झलक
गौशाला में ग्रामीण परिवेश से जुडी अधिकांश वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया था। पराली का उपयोग अतिथियों के बैठने के लिए सोफा, कुशन, बनाया गया, वहीं ग्रामीण परिवेश के लिए बैलगाडी, झोपडी इत्यादि बनाकर किया गया।
विवाह उत्सव में दिखी सनातनी परंपरा
विवाह उत्सव में वर-वधु ने गौमाता और संतों का पूजन कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद वर-वधु के फेरे का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी हुईं।
मलखम्ब के प्रदर्शन देख आश्चर्यचकित हुए लोग

इस दौरान मलखम्ब खेल का भी प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आईजी अरविंद कुमार सक्सेना एवं एसडीओपी संतोष पटेल विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा ने किया।
मलखम्ब का प्रदर्शन एकलव्य अवार्डी इंद्रजीत नागर, संजय कुशवाह, हिमांशु चैरसिया द्वारा कोच सौरभ मिश्रा, के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त सुनील चौहान, उत्तम जखनिया, सहायक खेल अधिकारी विजेता सिंह चौहान, जीतेंद्र यादव, दीपक झा एवं वेदसिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
40%
6.5km/h
100%
32°C
32°
32°
31°
Sat
30°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech