एक अवॉर्ड शो में एक्टर राजपाल यादव का मजाक उड़ाया गया जिसके बाद सलमान खान सीधे तौर पर उनके समर्थन मैं उतर आए है। हाल ही में, एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के चेक बाउंस केस पर तंज कसा और कहा कि डॉलर के रेट बढ़े या घटे उन्हें उधर चुकानी पड़ेगी जितनी ली है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कुछ लोग राजपाल यादव के समर्थन में और सौरभ द्विवेदी के विरोध में उतर आए और इंटरनेट पर अलग–अलग प्रक्रिया आना शुरू हो गई। वीडियो आने के बाद जर्नलिस्ट की खूब आलोचना की जा रही है, और यह सिलसिला और तुल पकड़ गया जब सलमान खान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की और राजपाल यादव का समर्थन करते हुए ऑफिशियल X पर एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा— “ राजपाल भाई ”, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार–बार रिपीट किया है, क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा, हक़ीक़त यही है। और इसके आगे भी सलमान ने लिखा जो नीचे दिए गए पोस्ट के स्क्रीनेशर्ट में देखा जा सकता है।
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH
राजपाल यादव ने सौरभ और जाकिर के स्पोर्ट में किया बयान जारी
वही दूसरी और राजपाल यादव ने सौरभ जाकिर के पक्ष में बात करते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने उन्हें ट्रोल ना करने के अपील की है। उन्होंने कहा कि ये सिनेमा से जुड़ा मामला है और दोनों उनके छोटे भाई जैसे हैं।
राजपाल यादव ने कहा कि सौरभ ने उनके सम्मान में ऑडिटोरियम में खड़े होकर तालियां बजवाई थी। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि वो सौरभ की निंदा ना करें और उनका दिल ना दुखाए, क्योंकि सौरभ का अपमान करना उनका अपमान होगा।