Sandhya Samachar

युवाओं को नशे से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी : तोमर

155 views

जल संरक्षण, जैविक खेती एवं नशामुक्ति से विषयों पर हम सभी मिलकर करना होगा काम : दुबेयुवाओं को नशे से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी : तोमर

ग्वालियर। युवाओं को नशे के दलदल से बचाना हम सभी का दायित्व है। युवा नशे के मकड़जाल न फंसे इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे क्योंकि युवाओं को नशे से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात कही। उन्होंने यह बात अंत्योदय ही अटल संदेश यात्रा के ग्वालियर पड़ाव के दौरान गॉधी रोड स्थित पुराने विश्राम गृह पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में म.प्र. बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा एवं जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित थे। जबकि डॉ. अनंत दुबे मुख्य वक्ता थे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का स्वागत किया गया। सोनम सोनी एवं गायत्री श्रीवास ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य वक्ता डॉ. दुबे ने कहा कि जल संरक्षण, जैविक खेती एवं नशामुक्ति पर निकाली जा रही साईकिल यात्रा समाज में जन चेतना कार्य करेगी। श्री गोयल ने कहा कि शासन जैविक खेती को बढ़ावा देने हर संभव प्रयास कर रही हैं। केशव भदौरिया ने कहा कि डॉ. दुबे की साईकिल यात्रा सामाजिक परिवर्तन में मील का पत्थर साबित होगी। विशिष्ट अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि जल हैं तो जीवन है। जल का संरक्षण व संवर्धन करने का दायित्व हम सभी का है।
यात्रा के ग्वालियर प्रभारी हरिओम गौतम ने बताया कि अंत्योदय ही अटल संदेश साइकिल यात्रा विगत 6 दिसंबर को नरसिंहपुर से शुरू हुई है। यह यात्रा जल संरक्षण, जल संवर्धन, प्राकृतिक खेती एवं नशामुक्त भारत जैसे गंभीर मुद्दों पर आमजन को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा प्रदेश के विभिन्न शहरों से होते हुए उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा से गुजरकर 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नई दिल्ली स्थित समाधि स्थल पर पहुंचेगी।
अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने साईकिल यात्रा में शामिल डॉ. दुबे, देवेंद्र दुबे, बृजेश पटेल एवं सहयोगी सत्यप्रकाश त्यागी, आदित्य शर्मा, गोविंद मलाह, प्रेमनारायण मलाह, अरविंद चौधरी और प्रदीप मेहरा का नागरिक अभिनंदन किया।
इसके साथ ही जल संरक्षण, जैविक खेती एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया गया। संचालन रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने तथा आभार व्यक्त जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित ने किया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
3.3km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech