झाँसी मंडल वाणिज्य विभाग ने टिकट जाँच आय के माध्यम से वसूला रिकॉर्ड तोड़ राजस्व
ग्वालियर। उत्तर मध्य रेलवे के झॉंसी मंडल ने वर्ष 2022-23 के वित्तीय वर्ष में बिना टिकट यात्रियों से रिकॉर्ड वसूली कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन में झाँसी मंडल वाणिज्य विभाग निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2022-23 के समाप्ति पर मंडल द्वारा अब तक की सर्वाधिक राजस्व अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया है। मंडल दवारा वर्ष 2022-23 में बिना टिकट, बिना बुक्ड लगेज, अनियमित यात्रा, धूम्रपान व गंदगी फैलाने से जुड़े कुल 5.6 लाख प्रकरण दर्ज किये। जिनसे जुर्माना स्वरुप 35.41 करोड़ रुपए रेल राजस्व वसूल किया गया, जो की पिछले वर्ष समान अवधि में अर्जित रु. 28.49 करोड़ से 24.32 प्रतिशत अधिक रहा ।
श्री त्रिपाठी द्वारा उक्त उपलब्धि हेतु सभी टिकट जाँच कर्मियों को बधाई दी तथा 65 लाख से अधिक आय अर्जित करने वाले मुख्य टिकट निरीक्षक महेंद्र सिंह पटेल, शिव प्यारे लाल, सुरेश चन्द्र वैश्य, रविन्द्र कुमार राजन एवं सैयद अनवर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने भविष्य में इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा व लगन से रेल सेवा हेतु प्रोत्साहित किया।
रेल अधिकारियों ने यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा है कि वे उचित यात्रा टिकट के साथ यात्रा करें। रेल तथा रेल परिसर में धुम्रपान व गंदगी न फैलाएं। बिना उचित कारण के अलार्म चैन न खींचे नियमों के तहत यात्रा कर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।