दिल्ली में हाल ही में एक कश्मीरी युवती की शिकायत सामने आई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि हिजाब पहनने और कश्मीरी पहचान के कारण उसे किराए पर फ्लैट नहीं मिल रहा। युवती का सवाल था कि वह दूसरों से अलग कैसे है। इस मामले ने देशभर में पहचान, समावेशन और सामाजिक स्वीकार्यता पर बहस को तेज कर दिया।
इसी बहस के बीच जम्मू-कश्मीर से एक अहम सुरक्षा कार्रवाई की खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) के जिला गांदरबल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर गुंडरेहमान ब्रिज के पास देर शाम नाका चेकिंग के दौरान एक लोड कैरियर (JK15B-7309) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से एक चीनी पिस्टल, एक पिस्टल मैगज़ीन, चार राउंड, दो हैंड ग्रेनेड और ₹8,40,500 नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन में आतंकी गतिविधियों से जुड़े दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान गुलाम नबी मीर (पुत्र मोहम्मद सुभान मीर), निवासी हाजिन, बांदीपोरा और शबनम नज़ीर (पुत्री नज़ीर अहमद गनी), निवासी शालाबुग, गांदरबल के रूप में हुई है। मामले में UAPA और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच जारी है।