Sandhya Samachar

क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार : तोमर

144 views


— ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने चार करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

ग्वालियर। क्षेत्र के चहुमुँखी विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार सभी की भागीदारी से उपनगर ग्वालियर में विकास के नये नये आयाम जोडे़गी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात कही। उपनगर ग्वालियर की विभिन्न कॉलोनियों के विद्युतीकरण कार्य के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने यह बात कही।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उपनगर ग्वालियर में तेजी के साथ स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा एवं सड़कों के कार्य किए जा रहे हैं। इसका लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी को भी मिलेगा।
इस दौरान उन्होंने तानसेन जोन कार्यालय के नवीन कार्यालय भवन भी फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि तानसेन जोन स्मार्ट कार्यालय बनाया जा रहा है। जहां उपभोक्ता सेवा केन्द्र पर विद्युत उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा करना, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना, विद्युत कनेक्शन लेना इत्यादि विद्युत से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही कहा कि उपनगर ग्वालियर की 50 से अधिक कालोनियों में 4 करोड 19 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। जिससे 50 कॉलोनियों के 2500 से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

श्री तोमर ने कहा कि इस क्षेत्र में घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर में दो नए खेल मैदान बनने वाले हैं। इसी तरह लाइन नंबर चार में भव्य पार्क बनेगा, आरपी कॉलोनी के पार्क का सौंदर्यीकरण होगा, इसके साथ ही चंदनपुरा का नाला, चंदन नगर शमशान का नाला एवं बरा गांव के नाले कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। साथ ही किलागेट के सौंदर्यीकरण के लिए भी राशि मंजूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जेसी मिल के मजदूर लम्बे समय से संघर्षरत थे अब उनके हित में फैसला होने वाला है।
लोकार्पण समारोह में अशोक शर्मा, प्रयाग तोमर, बृजमोहन शर्मा, योगेन्द्र सिकरवार, धारा सिंह, मायाराम तोमर, हरीबाबू शिवहरे, महेन्द्र आर्य व सुरेन्द्र चौहान, मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता एवं महाप्रबंधक नितिन मांगलिक सहित अन्य अधिकारी व बडी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
27%
4.9km/h
68%
37°C
37°
37°
36°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech