Sandhya Samachar

प्रियंका का ऐलान : MP में सरकार बनने पर विद्यार्थियों को मिलेंगे 1500 रुपए महीने

155 views

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने भाजपा सरकार पर भी जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि 225 महीनों की सरकार में 250 घोटाले हुए, आदिवासियों बेहिसाब हुए अत्याचार, अब आपको राहत दे सकेगी कांग्रेस सरकार

मंडला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करते एक और जहां मौजूदा भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला तो वहीं दूसरी ओर आमजन के लिए अनेक योजनाओं के जरिए लाभ देने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को हर महीने 1500 रुपए देने का ऐलान भी किया।

प्रियंका गॉधी ने – मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गई हैं, यहां सबसे ज्यादा अत्याचार है। जय जोहार जय सेवा जय रानी दुर्गावती हर-हर नर्मदे, इन उद्बोधन के साथ अपना भाष्ण शुरू किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जमकर लूट हुई है। 225 महीने की सरकार में 250 से अधिक घोटाले हुए हैं। पढ़े-लिखे युवाओं का हक छीना गया है। आदिवासियों पर अत्याचार हुए हैं। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
आदिवासियों से कहा कि जल, जंगल और जमीन के आप अधिकारी हैं। यह अधिकार आपको मिलना चाहिए। उनके अधिकारी हमारे आदिवासी भाई बहन हैं। हमारी संस्कृति का विकास कैसे होगा? हमारी संस्कृति आगे कैसे बढ़ेगी? हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे की जाएगी? यह आपको सोचना है। मैं आपसे वोट नहीं आपकी जागरूकता मांगती हूं। जिस दिन आप लोग जागरुक हो जाएंगे आप सही गलत का सही निर्णय कर पाएंगे
कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा शुरू किया
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पंचायत को ताकतवर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मनरेगा शुरू किया। पलायन रोकने के लिए मनरेगा शुरू किया ताकि ग्राम के बेरोजगारों को मनरेगा के जरिए रोजगार मिले। भाजपा ने मनरेगा के कार्य बंद करवा दिए। मनरेगा को पैसा भिजवाना बंद कर दिया। मनरेगा के कई काम रोक दिए गए और हमारे गांव के आदिवासी ग्रामीण बेरोजगार हो गए और घर परिवार छोड़कर पलायन करने को विवश हुए।

इस दौरान उन्होंने अनेक घोषणाएं भी की….
— 100 यूनिट बिजली माफ होगी।
— 200 बिजली यूनिट हाफ होगी होगी।
— 500 रुपए में रसोई सिलेंडर मिलेगा।
— पुरानी पेंशन लागू होगी।
— जातीय जनगणना की जाएगी ताकि आगे आपको जाकर न्याय मिले वह मध्य प्रदेश में करेंगे।
— जहां 50 फीसदी से अधिक आदिवासी आबादी है वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी।
— अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा।
— शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि समान की जाएगी।
— बच्चों की पहली से 12वीं तक की शिक्षा निःशुल्क होगी। योजना का नाम है पढ़ो और पढ़ाओ योजना।
— कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को प्रति माह 500 रुपए मिलेंगे।
–नवीं से दसवीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपए।
— दसवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को प्रतिमाह 1500 रुपए मिलेंगे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
36%
3.3km/h
17%
32°C
32°
32°
32°
Fri
29°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
27°
Tue

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech