Sandhya Samachar

बेरोजगारी और महंगाई पर मोदी सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका

141 views

मुरैना की पावन भूमि पर आकर भावुक हुईं प्रियंका : प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे विरासत में धन नहीं शहादत मिली, नन्हें हाथों से पिता के टुकड़े घर लाई थी आज प्रधानमंत्री मेरे पिता को देशद्रोही कहते हैं ये इन्हें देश की नहीं चंद अमीरों की चिंता है

मुरैना। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने गुरुवार को मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी नीटू सत्यपाल सिकरवार के समर्थन में मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री को बेरोजगारी और महंगाई पर कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इन्हें देश की नहीं बल्कि चंद अरबपतियों की चिंता है। मुरैना की धरती पवित्र है यह वीरों की भूमि है। आज देश में अनेक बड़ी समस्याएं हैं, इन्हें आपको जानना और समझना पड़ेगा। इस दौरान अपने पिता की शहादत को याद करते हुए वे भावुक हो गईं। जानिए क्या-क्या खास बात कही प्रियंका ने…

अमीरों की चिंता-बेरोजगारी पर खामोश मोदी
प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी के मुंह से कभी बेरोजगारी शब्द सुना हो तो बताओ। हमारी परंपरा रही है कि जो सत्ता में रहता है देश की सेवा ही उसका धर्म होता है। वो जनता को सर्वोपरी रखता है। भगवान की तरह मानता है। आज हमारी सरकार जनता के लिए नहीं चल रही है। मोदी जी ने गिने चुने खरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया। बड़े खरबपतियों पर जो टैक्स लगा है, क्या मोदी जी ने उन पर भी टैक्स बढ़ाया है? नहीं बढ़ाया। उन पर लगा टैक्स वहीं का वहीं है। आप पर टैक्स बढ़ गया है। उनके कर्ज मोदी जी ने 16 लाख करोड़ माफ किया है। ये आंकड़ा समझना मुश्किल है।
हर चीज पर जीएसटी ने बढ़ाई महंगाई
प्रियंका गांधी ने कहा कि हर चीज पर जीएसटी, इसलिए महंगाई बढ़ी। देश में नोटबंदी की गई। मोदी जी ने कहा सारा काला धन आ जाएगा। क्या ये आया? उन्होंने आपको कोई हिसाब दिया। कोई काला धन आया ही नहीं। नोटबंदी से छोटे उद्योग, कारोबार चौपट हो गए। इसके बाद जीएसटी लाए। हर चीज पर टैक्स। महंगाई वैसे भी बढ़ गई है। देश में बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा। देश में 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है। वो किस तरह की सरकार है। उसने आपके लिए क्या-क्या किया, क्या-क्या नहीं किया। ये बात आपको समझनी पड़ेगी। आपकी परिस्थिति क्या है। आज देश में बड़ी बड़ी समस्याएं हैं।

मुरैना वीरों की धरती
प्रियंका गांधी ने चंबल अंचल की तारीफ करते हुए कहा कि ये वीरों की धरती, ये पवित्र धरती है। आपने यहां से अपने जवान बेटे सरहदों पर भेजे, सेना में भेजे। ये धरती हमेशा पवित्र धरती मानी जाएगी।“ मुझे धन नहीं पिता के टुकड़े मिले
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज देश में नफरत की राजनीति करने वाले लोग हैं…19 साल की उम्र में- मैं अपने शहीद पिता के टुकड़े घर लाई। तो मैं नाराज थी इस देश से। मेरे दिल में ये भावना थी कि मैंने अपने पिता को आपके लिए भेजा, तुम्हारा काम था उन्हें सुरक्षित रखना। मैंने अपने पिता को हिफाजत से तुम्हारे पास भेजा। लेकिन मुझे टुकड़े लौटा दिए। मैं समझती हूं शहादत का क्या मतलब है।
आज मैं 52 साल की हूं, पहली बार मैंने मंच पर ये बात सार्वजनिक की है। वो नाराजगी थी, मैं समझी इस तरह की नाराजगी उसी से होती है जिससे प्रेम होता है। मेरे देश के लिए मेरे दिल में कितना प्रेम है मैं कैसे समझाऊं। मोदी जी मेरे पिता को देशद्रोही बोलते हैं। वे कहते है मेरे पिता ने कोई कानून बदल दिया उनकी मां से विरासत लेने के लिए। तो मेरे दिल से पूछिए… मोदी जी इस बात को समझ नहीं पाएंगे। कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं मिली। मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली।

भाजपा ने बॉंन्ड के नाम पर की चंदा वसूली
प्रियंका ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम भाजपा ने जमकर वसूली की। पहले मोदी लोगों पर छापा डलवाते हैं और फिर उनसे उनकी पार्टी चंदा लेती है। चंदा मिलते ही छापे बंद। फिर जिन पर केस डाले थे। और जिन पर मुकदमे डाले थे, उनसे चंदा लेते हैं और मुकदमे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। आप चंदा ले रहे थे कि वसूली कर रहे थे। वैक्सीन वाली कंपनी से मोदी जी की पार्टी ने चंदा लिया।
वैक्सीन के नाम पर चंदा वसूली
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वैक्सीन वाली कंपनी से मोदी जी की पार्टी ने चंदा लिया। आपको कोविड की वैक्सीन लगी थी। वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर किसका चेहरा था। मोदी जी का चेहरा था। आज क्या पता चल रहा है। उस वैक्सीन में कुछ और भी था। ये इलेक्टोरल बॉन्ड स्किम लाए, खूब चंदा जोड़ा। सच्चाई ये है कि हद से ज्यादा इन्होंने सत्ता और धन बटोर रखा है। आपको कहते हैं हम बहुत ईमानदार हैं। इन्होंने एक इलेक्टोरल बॉन्ड स्किम निकाली। जो भी इनको चंदा देगा उनका नाम गोपनीय रहेगा। ये चंदा इकट्ठा करते रहे। आज दुनिया में सबसे अमीर राजनीति पार्टी कौन है, सब जानते हैं।
देश को गरीबी में धकेला
प्रियंका गांधी ने आम आदमी के मर्म को समझते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने देश को और गरीबी में धकेल दिया। मोदी जी मंच पर आते हैं। बड़े-बड़े उद्घाटन करते हैं। टीवी पर दिखते हैं। भाषण देते हैं तो इतने साफ-सुधरे। धूल-मिट्टी का नाम निशान नहीं। वे कैसे जानेंगे कि किसी धूल-मिट्टी में जी रहे हैं आप। आज देश अनेक समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन भाजपा सिर्फ औ सिर्फ विपक्ष के खिलाफ अपना कुचक्र रच रही है तो दूसरी तरफ चंदा के नाम धन बटोर रही है।

PostedBy : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
32%
3.2km/h
90%
34°C
34°
34°
33°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech