ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियाँ तेज़: सैलानियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक, 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक लगेगा भव्य मेला

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियाँ तेज़: सैलानियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक, 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक लगेगा भव्य मेला

ऐतिहासिक श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला इस वर्ष पूरी भव्यता और नए आकर्षणों के साथ 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। सैलानियों और व्यापारियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने दिए।

मेला प्राधिकरण के सभाकक्ष में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में संभाग आयुक्त श्री खत्री, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम और सीईओ जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सभी सेक्टर में सुव्यवस्थित दुकानें और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

संभाग आयुक्त श्री खत्री ने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले सैलानियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर में दुकानें सुव्यवस्थित ढंग से लगाई जाएं और प्रत्येक दुकान पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की दुकानों का आवंटन ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है। साथ ही, मेले के प्राधिकरण परिसर में विशेष शिविर लगाकर व्यापारियों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रचार-प्रसार के माध्यम से भी लोगों को इस सुविधा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। संभाग आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ग्वालियर व्यापार मेले के सफल और भव्य आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ काम कर समयसीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

आईजी ने दिए सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के निर्देश

बैठक के दौरान आईजी श्री अरविंद सक्सेना ने कहा कि मेले की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ के समय ट्रैफिक नियंत्रण और सैलानियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल तैनात रहे। मेले में आने वाले व्यापारियों और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय रहते तैयारी पूरी की जाए।

Also Read

कलेक्टर बोलीं—मेले में हो सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि ग्वालियर का यह ऐतिहासिक मेला न केवल ग्वालियर-चंबल अंचल, बल्कि प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से भी व्यापारियों और सैलानियों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि मेले में बेहतर माहौल और आकर्षक गतिविधियाँ सैलानियों के अनुभव को यादगार बनाएंगी। इसके लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग मेले का आनंद उठा सकें।

ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियाँ तेज़: सैलानियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक, 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक लगेगा भव्य मेला

एसएसपी ने कहा—सुरक्षा और यातायात पर रहे पूरा नियंत्रण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने बताया कि मेले के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्किंग ठेकेदारों को निर्धारित शर्तों का पालन सख्ती से कराना होगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

झूले, विद्युत व्यवस्था, फायर और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी हुई चर्चा

बैठक में मेले की अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें झूलों की फिटनेस जांच, विद्युत सुरक्षा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्थायी चिकित्सालय, एम्बुलेंस व्यवस्था, फायर सिस्टम, सफाई व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय प्रदर्शनियाँ और पार्किंग व्यवस्था शामिल रही।

मेला प्राधिकरण की ओर से इन सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियाँ गठित की गई हैं जिन्हें स्पष्ट जवाबदेही सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को समयसीमा के भीतर तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मेला इस वर्ष भी अपनी भव्यता और ऐतिहासिक पहचान बनाए रखे।

 

Top Stories
Related Post