होटल में नोट बांटने की सूचना मिलते विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया….हंगामे के बाद होटल को सील कर दिया गया
नई दिल्ली। महाराष्ट्र चुनाव से एक दिन पहले राज्य में नेताओं द्वारा मतदाताओं को पैसे बंटाने का मामला सामने आया है। महाविकास अघाड़ी दल द्वारा महायुति गठबंधन के नेताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया गया है। वसई विरार में भाजपा के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोप लगे हैं।
विनोद तावड़े के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। आचार संहिता उल्लंघन मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र के एक होटल में पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं।
— Congress (@INCIndia) November 19, 2024
विनोद तावड़े बैग में भरकर पैसे लेकर गए थे और वहां पर लोगों को बुला-बुलाकर पैसे बांट रहे थे।
ये खबर जब जनता को पता चली तो भारी हंगामा हो गया। पैसों के साथ विनोद तावड़े के कई वीडियो… pic.twitter.com/iqbMcGJtyQ
विपक्ष ने लगाए आरोप
बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए लेकर यहां बांटने के लिए आए थे। कांग्रेस ने भी इस घटना से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। हालांकि सांध्य समचार डिजिटल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि विपक्षी पार्टी बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुंबई के एक होटल के बाहर घेर लिया। जानकारी के मुताबिक, हंगामे के बाद विवांता होटल को सील कर दिया गया है।
विनोद तावड़े ने दी यह सफाई ?
भाजपा नेता तावड़े इन आरोपों को झूठा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटी फुटेज की जांच की जाए। पैसे बांटने वाली बात गलत है। अगर पैसे बांटे गए तो चुनाव आयोग इसकी जांच करे।
पोस्टेड वाय : मंजू सोनी