Sandhya Samachar

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार मतलब तरक्की की गांरटी

112 views

भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी मतलब पक्की गारंट
विधानसभा चुनाव की घोषणा से करीब एक पखवाड़ा पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने मेगा शो कर कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को हर काम की गांरटी तो वहीं कांग्रेस को कुनीति और कुशासन का प्रतीक बताया….. जानिए और क्या खास बोले मोदी ……..

भोपाल। राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। जब मोदी गारंटी देता है, तो वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है। मोदी जो कहता है वह कर देता है। महिलाओं के हित में अभी तक किसी ने ठोस कदम नहीं उठाया।

लेकिन हमने महिलाओं को लोकसभा-विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले ’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास कराकर नया इतिहास रच दिया। ।
महिला आरक्षण बिल के बहाने प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे हैं उसे तो चलाने के लिए एक कंपनी बन गई है। नारों से लेकर नीतियों तक हर चीज आउटसोर्स कर रही है। ये ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस में अब अर्बन नक्सलियों की चल रही है। कांग्रेस ने अपना अस्तित्व खो दिया है।
कांग्रेस ने अपनी सारी इच्छाशक्ति खो दी है। उसके जमीन से जुड़े नेता मुॅंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, बैंक करप्ट हुई, अब अपना ठेका दूसरे लोगों को दे दिया है। ये ग्राउंड पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता महसूस कर रहा है। कांग्रेस जमीन पर लगातार खोखली हो रही है।’
प्रधानमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि दो अक्टूबर को गॉधी जयंती है। इससे पहले 1 अक्टूबर को स्वच्छता से जुड़ा कार्यक्रम पूरे देश में होने वाला है। मेरा आग्रह है कि आप सभी इस स्वच्छता के कार्यक्रम से जुड़कर अपनी भागीदारी निभाएं।
उन्होंने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि हमने जिस नेक उद्देश्य के साथ महिला बिल को संसद में पेश किया वह मोदी की गारंटी थी जो पूरी हुई। कांग्रेस और उसके नए घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस बिल का समर्थन बहुत खट्टे मन से किया। इनके गठबंधन में जितने भी लोग हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने 30 साल तक इस कानून को पारित नहीं होने दिया। संसद में में हुड़दंग किया, बिल फाड़ दिए, स्पीकर पर हमले बोल दिए। लेकिन आज ताकतवर सरकार होने के कारण इन्हें मजबूरी में समर्थन करना पड़ा।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
79%
4.2km/h
96%
26°C
26°
26°
25°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech