Sandhya Samachar

संसद के शुभारंभ के बाद मोदी ने दिया मुख्यमंत्रियों को मंत्र

87 views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश को नई संसद समर्पित करने के ठीक बाद ही पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों ने राज्यों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की और आवश्यक मंत्र भी दिए।

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
इनके अतिरिक्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, नगालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी बैठक में मौजूद थे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
60%
5.2km/h
100%
29°C
29°
29°
29°
Wed
24°
Thu
24°
Fri
24°
Sat
23°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech