असम में पीएम मोदी बोले: “शिव का भक्त हूं, सारा जहर पी जाता हूं”

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

असम में पीएम मोदी बोले: "शिव का भक्त हूं, सारा जहर पी जाता हूं"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूर्वोत्तर दौरे पर असम पहुंचे। दरांग जिले में उन्होंने 18,530 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और खुद को भगवान शिव का भक्त बताया।

“मां कामाख्या के आशीर्वाद से मिली ऑपरेशन सिंदूर को सफलता”

पीएम मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद मेरा यह पहला असम दौरा है। मां कामाख्या के आशीर्वाद से इस अभियान को जबरदस्त सफलता मिली। इस पवित्र धरती पर आकर आज जन्माष्टमी के अवसर पर एक अलग ही पुण्य अनुभव हो रहा है। आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।”

“शिव का भक्त हूं, गालियां भी जहर समझकर पी जाता हूं”

Also Read

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे जितनी भी गालियां दें, मैं शिव का भक्त हूं और सारा जहर पी जाता हूं। लेकिन जब मां का, असम के महान सपूतों का अपमान होता है, तो मैं इसे कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता।”

उन्होंने पूछा कि भूपेन हजारिका को भारत रत्न से सम्मानित करने का उनका निर्णय सही था या गलत। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने भूपेन दा जैसे महान कलाकार का अपमान किया।

“कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था— मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं”

पीएम मोदी ने कहा कि कल उन्हें भूपेन हजारिका की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष का वह वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने भारत रत्न दिए जाने पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Top Stories
Related Post