प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 27 सितंबर 2025 देश में BSNL का 4G नेटवर्क लॉन्च किया है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने देशभर में विभिन्न परियोजनाओं के साथ ही भारत में BSNL की 4G सर्विस की भी शुरुआत की। यह नेटवर्क देशभर में 98 हजार साइटों पर रोलआउट हुआ है। BSNL की 4G सर्विस के लॉन्च होते ही भारत के सभी टेलीकॉम ऑपरेटर 4G से लैस हो चुके हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बाकी प्रोवाइडर जैसे- Airtel, Vi और जियो तो पहले से ही 4G नेटवर्क से लैस हैं। सरकार का कहना है कि BSNL का 4G नेटवर्क स्वदेशी तकनीक पर तैयार हुआ है।
क्यो BSNL ने 4G सर्विस लॉन्च की और कितना हुआ खर्च
कल यानी 26 सितंबर 2025 को BSNL के 25 साल पूरे हुए थे। इस मौके पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL के 98 हजार 4G/5G मोबाइल टावर लगाए जाने की बात कही थी। BSNL का 4G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है। सरकार का कहना है कि भारत संचार निगम लिमिटेड की 4G सर्विस के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को भारत में ही डेवलप किया गया है। इस मामले में अब भारत दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल हो गया है, जहां स्वदेशी तकनीक पर 4G नेटवर्क काम कर रहा है। इस नेटवर्क को तैयार करने में 37,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
BSNL कई देशों में शामिल हुआ
भारत में BSNL के अभी 9 करोड़ यूजर्स को सीधे तौर पर फायदा मिल रहा है। इस देश के अलावा स्वीडन, डेनमार्क, चीन और दक्षिण कोरिया ही टेलीकॉम नेटवर्क के लिए हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर बनाते हैं। इसके साथ ही भारत दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल हो गया है,जहां स्वदेशी तकनीक पर 4G नेटवर्क काम कर रहा है। यूजर्स खराब नेटवर्क की वजह से ही निजी टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तरफ अपना रूख करते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के रिचार्ज प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले 30 से 40% तक सस्ते हैं। बेहतर नेटवर्क मिलने से यूजर्स BSNL में अपना नंबर पोर्ट करा सकेंगे।
नेटवर्क को अहम बनाने में किस कंपनियों का योगदान रहा है?
BSNL 4G नेटवर्क को लॉन्च करने में भारतीय कंपनियों की अहम भूमिका है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस रोलआउट करने और इंटीग्रेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जबकि इसके रेडियो एक्सेस नेटवर्क को तेजस नेटवर्क ने विकसित किया है, सिस्टम को इंटीग्रेट करने का काम ने इंटीग्रेट किया है।
कब तक भारत में में 6G नेटवर्क आ सकता है?
पीएम मोदी ने 4G सर्विस लॉन्च करने के साथ-साथ 6G नेटवर्क की तैयारी की भी बात की है। केंद्र सरकार ने दावा किया है कि भारत में 6G का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। 2030 तक भारत में 6G सर्विस लॉन्च की जा सकती है। 2022 में नवरात्रि के मौके पर भारत में 5G सर्विस लॉन्च हुई थी। सबसे तेजी से 5G सर्विस रोल आउट करने में भारत का कोई सानी नहीं है।
कार्यक्रम में PM ने क्या कहा?
BSNL 4G नेटवर्क के टावर पूरी तरह से भारतीय टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं।मोदी जी ने कार्यक्रम कहा था कि, ओडिशा भारत की विकास की कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा, ‘ओडिशा को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है. ओडिशा में लोगों ने कई दशकों तक मुश्किलें झेली हैं, लेकिन यह दशक ओडिशा को समृद्धि की ओर ले जाएगा । सरकार ने हाल ही में ओडिशा के लिए दो सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी दी है और यहां एक सेमीकंडक्टर पार्क भी बनेगा। BSNL अधिकारियों की मानें, तो ये नेटवर्क क्लाउड बेस्ड है और इसे भविष्य में अपग्रेड भी किया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट से 26,700 से ज्यादा गांवों को जोड़ा जाएगा, जिसमें से 2472 ओडिशा में शामिल हैं।