कार छोड़ी, दौड़े पीसीसी चीफ… फिर भी आंखों के सामने निकल गई वंदे भारत

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

कार छोड़ी, दौड़े पीसीसी चीफ... फिर भी आंखों के सामने निकल गई वंदे भारत

देश भर में ऐसे काई मामले सुने होंगे जिसमें कईयों की बस, ट्रेन भरी ट्रैफिक के चलते छूट जाती है चाहं कितनी भी कोशिश करलें लकिन तब  भी नही पकड़ पाते।ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से सामने आया है। जिसमें, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के चलते देरी से छूटने पर आंखों के सामने ही ट्रेन छूट गई। रविवार को जीतू पटवारी ट्रैफिक में फंसी हुई अपनी कार को छोड़कर जलदी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन वह वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं पकड़ सके। उनकी आंखों के सामने से ही ट्रेन निकल गई।

कोन है यह जीतू पटवारी और क्या हुआ था?

जीतू पटवारी  मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष है जो,रविवार को ग्वालियर चंबल अंचल का दौरा किया था। फिर वह  मुरैना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्हें शाम में वंदे भारत  एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल लौटना था।  वह ग्वालियर तो पहुंच गए लेकिन ट्रैफिक जाम के चलते ट्रेन नहीं पकड़ सके। PCC चीफ जीतू पटवारी ग्वालियर के बदहाल ट्रैफिक सिस्टम का शिकार हो गए।

ग्वालियर शहर में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ट्रैफिक सिस्टम सबसे ज्यादा खराब है। कुछ ऐसा ही उनके साथ भी ऐसी ही स्थिति बनी। वे जैसे तैसे स्टेशन तो पहुंच गए पर परिसर में बेतरतीब खड़ी गाड़ियों की वजह से उनकी कार अंदर नहीं जा सकी। ऐसे में जीतू पटवारी ने स्टेशन से  1 नंबर प्लेटफार्म तक जाने के लिए दौड़ लगा दी। लकिन फिर भी, उनकी आंखों के सामने वंदेभारत एक्सप्रेस गुजर गई और वे मजबूर खड़े होकर सिर्फ देखते ही रह गए।

पीसीसी चीफ कैसे रवाना हुए

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन निकल जाने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी स्टेशन के बाहर साथियों से बातचीत की और फिर कार से भोपाल के लिए रवाना हो गए। यह जानकारी कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि ट्रैफिक में कार फंस गई थी। कार छोड़कर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे लेकिन ट्रेन छूट गई। अब सड़क मार्ग से जीतू पटवारी भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

Also Read

Top Stories
Related Post