धर्म और संस्कृति के संगम के साथ देखने को मिलेगी क्रांतिकारियों की झलक, संतों का किया जाएगा सम्मान
ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण समाज ग्वालियर की ओर से भगवान परशुरामजी का भव्य चल समारोह एवं विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान धर्म और संस्कृति के दर्शन होंगे साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कं्रातिकारियों के योगदान को भी याद कर संतों को सम्मानित किया जाएगा।
सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक इंजी. राजेश नायक, संयोजिका श्रीमती अनीता रिछारिया, युवा संयोजक रवि आनंद गौड़ एवं विनोद कटारे ने संयुक्त रूप से मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि 30 अपै्रल को शाम पॉंच बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर से विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह ग्वालियर के इतिहास का अभूतपूर्व समारोह होगा।
पदाधिकारियों ने बताया कि चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर महाराज बाड़ा पर समाप्त होगा। समारोह के मार्ग पर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले ब्राह्मण समाज के अमर शहीदों एवं क्रांतिकारियों के नाम से बड़े-बड़े तोरणद्वार स्थापित किए जाएंगे।
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र होंगी मथुरा-वृंदावन के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति और आकर्षक झांकिया। इसके साथ ही मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और समाज की युवतियां व महिलाएं डांडिया नृत्य करेंगी तो बालक हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे।
चल समारोह के महाराज बाड़ा पर पहुंचने के बाद वहां विशाल मंच पर कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजनों की प्रस्तुति होगी। इनके अलावा सप्त ऋषियों के रूप में ब्राह्मणों के प्रतिनिधित्व के तौर मंच पर विराजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा और महाआरती की जाएगी।
इन मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा
परशुराम चल समारोह एवं शोभायात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रांरभ होगा। सनातन धर्म मंदिर, इंदरगंज चौराहा, ऊॅंटपुल से होता हुआ पाटनकर चौराहे से होते हुए दौलतगंज से गुजरकर महाराज बाड़ा पर पहुंचेगा। चल समारोह जहॉ- जहॉ से गुजरेगा वहां विभिन्न समाजों के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।