Sandhya Samachar

मैं, अंजलि राजू पलैया ईश्वर की शपथ …..

478 views

— कलेक्टर ने दिलाई नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद अंजली पलैया को शपथ
— कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह
— नगर निगम के सभापति के साथ मौजूद रहे भाजपा पार्षद व नेता

ग्वालियर। मैं, अंजलि राजू पलैया… ईश्वर की शपथ लेती हूं… बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्टर के सभागार में इस तरह की की आवाज गूंजी तो भाजपा नेताओं के चेहरे खिल गए।
वाक्या कुछ इस प्रकार का रहा….नगर निगम के वार्ड क्रमांक 39 में हुए उप निर्वाचन में निर्वाचित भाजपा पार्षद अंजलि पलैया के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी रूचिका चौहान ने अपने सभाकक्ष में पार्षद अंजली पलैया को शपथ ग्रहण दिलाईं गई । शपथ लेने के बाद कलेक्टर ने पार्षद को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन निगम उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान नगर निगम परिषद के सभापति मनोज तोमर, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी, जीडीए के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत, महामंत्री विनोद शर्मा, महामंत्री राजू पलैया, उपाध्यक्ष अरूण कुलश्रेष्ठ, नेता प्रतिपक्ष हरी पाल, पार्षदगण अपर्णा पाटिल, मोहित जाट, रवि तोमर सहित राजेंद्र जैन, धर्मेंद्र कुशवाह, सत्यपाल सिंह जादौन, महेंद्र श्रीवास्तव, अंकित राजपूत, छोटे सिंह राठौर, नीरज राठौर, रामदास मिश्रा, अंकित बंसल, डॉ कमल राजपूत, जयप्रकाश साहू एवं दीक्षा मौर्य मौजूद रहे।
शपथ लेने के बाद पार्षद अंजलि पलैया ने कहा आज से मेरी जिम्मेदारी शुरू, जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ मुझे चुना है मैं उनकी कसौटी पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी।
रिपोर्ट : जवाहर प्रजापति

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
38%
6.5km/h
100%
32°C
32°
32°
31°
Sat
30°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech