डबरा के टेकनपुर सीमा सुरक्षा बल अकादमी में सहायक कमांडेंट क्रमांक 52 की भव्य दीक्षांत परेड का आज आयोजन किया गया। परेड में कुल 71 प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार, भा.पु.से. महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल को सलामी देते हुये एक शानदार परेड़ का प्रर्दशन किया।
इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार. भा.पु.से के समक्ष देश के संविधान के प्रति एकता अखण्डता व सम्प्रभुता को बनाये रखने के लिये अपने आपको समर्पित करने की शपथ ली। शारीरिक योग्यता तथा बुद्धि की तीक्ष्णता के आधार पर अखिल भारतीय खुली स्पर्धा के माध्यम से चुने गए। इन युवा अधिकारियों में 58 स्नातक तथा 13 स्नात्कोत्तर की शैक्षणिक योग्यता रखते हैं। पास आऊट होने वाले अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते हैं।
अकादमी के निदेशक आनंद प्रताप सिंह भा.पु.से. ब्रजेश कुमार संयुक्त निदेशक एवं मुख्य अनुदेशक अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डर श्री राजेश कुमार महानिरीक्षक, वरिष्ठ प्रशिक्षक तथा अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षण टीम के कुशल मार्गदर्शन में इन अधिकारियों ने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने आपको देश की सीमाओं की देखभाल के लिए सक्षम बनाया है।