Sandhya Samachar

49 सीटों पर एनडीए की असल परीक्षा कल

392 views

पांचवे चरण के मतदान को लेकर अमेठी और रायबरेली पर टिकी सभी की नजर
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पांचवे चरण का मतदान 20 मई सोमवार को होगा। पांचवे चरण में छह राज्यों और दो केद्र शासित राज्यों की 49 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा लेकिन सभी की नजरें इस चरण की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों पर टिकी हुई है। यह दोनों सीटें हैं उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी।
आपको बता दें कि रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि अमेठी से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर से अपनी किस्मत अजमा रही हैं। इन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन 49 सीटों पर मतदान होने वाला उसमें से अधिकांश सीटें 2019 मे एनडीए ने जीती थी। इसलिए एनडीए ने इन सीटों को कायम रखने के लिए पूरी ताकत झौंक रखी है।
इन प्रदेशों में होगा मतदान
महाराष्ट्र की 13, यूपी की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की पांच , झारखंड की 3 ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर और लदद्ाख की 1-1 सीट पर मतदान होने वाला है। जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट का भी कल फैसला हो जाएगा। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद यह पहला लोकसभा चुनाव है। ऐेसे में इन सीटों पर एनडीए को अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
50%
7km/h
100%
30°C
30°
30°
30°
Mon
24°
Tue
24°
Wed
25°
Thu
24°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech