Sandhya Samachar

पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की जांच में रूस-चीन को शामिल करने की मांग की, कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी

87 views

नई दिल्ली/पहलगाम, ब्यूरो।
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच में चीन और रूस को भी शामिल करने की मांग उठाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रूसी मीडिया रिया नोवोस्ती को दिए इंटरव्यू में यह बयान दिया।

कश्मीर में सख्ती: आर्मी यूनिफॉर्म रखने, बेचने और सिलने पर प्रतिबंध

कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में जिला प्रशासन ने सेना की वर्दी से संबंधित सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। अब कोई भी व्यक्ति आर्मी यूनिफॉर्म को खरीद, बेच या सिल नहीं सकेगा। प्रशासन ने यह निर्णय सुरक्षात्मक कदम के रूप में लिया है।

भारतीय नौसेना की ताकत: अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एंटी-शिप मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। मिसाइलों ने अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया, जिससे नौसेना की तैयारियों का प्रदर्शन हुआ। नौसेना ने कहा कि देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए हम पूर्णतः तैयार हैं।

घाटी में आतंकियों पर कार्रवाई तेज: 10 घर उड़ाए, 272 पाक नागरिक लौटे

कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने बीते तीन दिनों में आतंकियों से जुड़े 10 मकानों को ध्वस्त किया है। वहीं, बीते दो दिनों में 272 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ चुके हैं। इसके अलावा, 13 राजनयिकों समेत 629 भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान से भारत लौट आए हैं।
22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से घाटी में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

पाकिस्तान की धमकी: सिंधु जल रोका तो भारत को भुगतना होगा परिणाम

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को तोड़ता है तो पाकिस्तान भारत पर मिसाइलों से हमला कर सकता है। अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के लिए 130 मिसाइलें तैयार कर रखी हैं और परमाणु हथियार भी कई ठिकानों पर छिपाए हैं।

अब्बासी का बयान: भारत अपनी कमजोरियों का दोष पाकिस्तान पर मढ़ रहा है

हनीफ अब्बासी ने आरोप लगाया कि भारत अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलताओं का दोष पाकिस्तान पर डाल रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी आर्थिक या कूटनीतिक प्रतिबंध का सामना करने को तैयार है।
अब्बासी ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म होने और एयरस्पेस बंद करने के फैसले का भी मजाक उड़ाते हुए कहा कि “अगर हमने 10 दिन एयरस्पेस बंद रखा, तो भारत की एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगी।”

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

Weather widget You need to fill API key to Customize > General > Extra Options > Weather API Key to get this widget work.

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech