दिल्ली में पहलवानों की ओर से कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ किए गए आंदोलन के परिणामस्वरूप दिल्ली पुलिस संगीता फोगाट को बृजभूषण के घर लेकर गई। ताकि यौन शोषण से जुड़े क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जा सके।
नई दिल्ली(पीटीआई)। पहलवान संगीता फोगाट को लेकर दिल्ली पुलिस कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के घर लेकर गई। यौन शोषण से जुड़े क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए महिला पहलवान को लेकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह कवायद की।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक संगीता फोगाट के साथ महिला कांस्टेबल भी मौजूद थी। दिल्ली पुलिस पहलवान संगीता फोगाट को शुक्रवार यानी नौ जून को दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर दिल्ली स्थित बृजभूषण सिंह के घर लेकर पहुंची। पुलिस के साथ संगीता फोगाट उनके घर करीब आधे घंटे तक रही।
इस दौरान पुलिस ने संगीता फोगाट से उन जगहों को याद करने के लिए कहा, जहां पर उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। इससे पहले गुरुवार को नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा कि उन्होंने कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ झूठी शिकायत दी थी।
185