ऑपरेशन डेविल हंट 2 शुरू
सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था बिना किसी देरी के सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए शनिवार को देशभर में विशेष सुरक्षा अभियान ‘ऑपरेशन डेविल हंट 2’ शुरू करने का आदेश जारी किया है.
पूरे देश में मची हलचल
बांग्लादेश में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. दरअसल आने वाले संसदीय चुनाव से पहले एक प्रमुख प्रत्याशी और पिछले साल के ‘जुलाई विद्रोह’ के अहम नेता पर गोली चलने की गंभीर घटना सामने आई है, जिससे पूरे देश और राजनैयतिक गलियारों मे हलचल मच गई है. इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त अन्य आयुक्तों और अधिकारियों की सुरक्षा बढाने की मांग की है.
संसदीय चुनाव की तारीख
12 फरवरी 2026 13 वें संसदीय चुनाव की तारीख तय की गई है. वहीं, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद ही राजधानी के एक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव प्रचार शुरू करने वाले शरीफ ओसमान हादी पर पास से सिर में गोली मारी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
‘ऑपरेशन डेविल हंट’ का दूसरा चरण का उद्देश्य
इस बीच, गृह सलाहकार (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि जुलाई विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस भी जारी किए जाएंगे. ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ का दूसरा चरण आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध हथियारों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.