वंदे मातरम् गीत के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने पर ग्वालियर में आयोजन हुआ। आज के पावन अवसर पर पंडित दीनदयाल विचार मंच, दीनदयाल नगर द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन की परंपरा के अंतर्गत आज श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभाव के साथ कार्यक्रम हुआ। दीनदयाल नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के संकल्प के साथ-साथ इस विशेष अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण का भाव प्रकट किया गया।
इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा के प्रेरक, पंडित दीनदयाल विचार मंच के सभी सम्मानित सदस्य, राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम का एक प्रमुख राष्ट्रीय गीत है जिसे 7 नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का यह गीत बाद में राष्ट्रगीत के रूप में घोषित किया गया, जो की भारत देशवासियों के लिए गौरव की बात है।