Sandhya Samachar

भाजपाईयों ने दिल्ली पहुंचकर झा को अर्पित की श्रंद्धाजलि

83 views

ग्वालियर। भाजपा के दिग्गज नेता एवं राज्य सभा सदस्य प्रभात झा को श्रंद्धाजलि देने के लिए शहर के सैकड़ों भाजपाई दिल्ली पहुंचे। स्थानीय नेताओं ने मेदांता अस्पताल में उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी दिल्ली पहुंचे।

सभी ने मिलकर भाजपा का ध्वज उन्हें समर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा व अन्य नेताओं ने कहा कि प्रभात झा का असमायिक निधन भाजपा के लिए बड़ी क्षति है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि प्रभात झा प्रखर पत्रकार लेखक और अध्ययनशील व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जाना हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है।
ग्वालियर के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व मेला अध्यक्ष अनुराग बंसल, पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, राकेश जादौन, विवेक जोशी, राजू पलैया, जवाहर प्रजापति, विकास साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने मिलकर उनके गृह निवास के लिए पार्थिव देह को सम्मान के साथ रवाना किया।
मंत्री तोमर ने दिवगंत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
27%
1.2km/h
76%
38°C
38°
38°
35°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech