दिसंबर की शुरुआत के साथ ही कई बड़े नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब, बैंकिंग, पेंशन और रोजमर्रा की सुविधाओं पर पड़ेगा। आधार कार्ड अपडेट से लेकर LPG सिलिंडर, ऑनलाइन बैंकिंग, पेट्रोल-डीजल और पेंशन स्कीम तक, 1 दिसंबर से कई बदलाव प्रभावी हो गए हैं।
1. आधार कार्ड अपडेट हुआ आसान
1 दिसंबर से आधार कार्ड अपडेट करने के नियम सरल हो गए हैं। अब आप नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि पूरी तरह ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे। नया आधार ऐप लॉन्च हुआ जिसमे डेटा का सत्यापन पैन, पासपोर्ट जैसे सरकारी रिकॉर्ड से UIDAI ने वैलिड डॉक्यूमेंट्स की नई सूची जारी की और यह बदलाव करोड़ों लोगों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि अब केंद्रों पर लंबी लाइनें नहीं लगानी होंगी।
2. कमर्शियल सिलेंडर के दाम गिरे
तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कटौती की है। घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने से रेस्टोरेंट और छोटे बिजनेस को राहत है।
3. ऑनलाइन बैंकिंग नियमों में बदलाव
1 दिसंबर से कई बैंकों ने डिजिटल ट्रांजैक्शन और सुरक्षा नियम अपडेट किए हैं। कुछ बैंकों में कार्ड ट्रांजैक्शन चार्ज बदले, UPI और ऑनलाइन बैंकिंग के लिए नई गाइडलाइन, बैंकिंग ऐप्स में नई सिक्योरिटी सेटिंग लागू , ग्राहकों को अपने बैंक ऐप्स में नोटिफिकेशन पर नजर रखना जरूरी होगा।
4. पेंशन स्कीम स्विच का मौका खत्म
केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में स्विच करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। अब NPS से UPS में स्विच संभव नहीं, सरकार ने पहले ही समय सीमा एक बार बढ़ाई थी 1 दिसंबर से विंडो हमेशा के लिए बंद हुई। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
5. पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी
1 दिसंबर से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं। शहर-शहर के अनुसार दरें अलग, अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपया की चाल से कीमतें तय, रोजाना कीमतें बदलने की प्रणाली जारी है।
6. टैक्स से जुड़े नियम
1 दिसंबर से इस संबंध में कोई छूट नहीं मिलेगी। 30 नवंबर तक कई टैक्स अनुपालनों को पूरा करना जरूरी था। TDS कटौती की रिपोर्ट (धारा 194-IA, 194-IB, 194-M, 194-S), डेडलाइन चूकने पर अब पेनल्टी लगेगी 1 दिसंबर से इस संबंध में कोई छूट नहीं मिलेगी।
7. पेंशनर्स का लाइफ सर्टिफिकेट
रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों को हर साल पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। जिसमे अंतिम तिथि 30 नवंबर थी और जमा न करने वालों की पेंशन रुक सकती है सरकार से उम्मीद है। कि समय सीमा बढ़ा सकती है