जलवायु परिवर्तन के दौर में नए शोध जरूरी :  डॉ. शुक्ला

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

जलवायु परिवर्तन के दौर में नए शोध जरूरी :  डॉ. शुक्ला

ग्वालियर। कृषि मंथन 2026 का तीन दिवसीय आयोजन राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में हुआ। जिसमें  कृषि के भविष्य में जलवायु परिवर्तन से कृषि पर होने वाले प्रभाव और उच्च गुणवत्ता वाली टिकाऊ खेती को लेकर विशेषज्ञों ने मिलकर गहन विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ।

अपने उद्बोधन में कुलपति डॉ. शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में होने रहे जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि को सुरक्षित रखने के लिए नए-नए शोध, नवाचार व चिंतन की अत्यंत आवश्यक हैं। अच्छी फसलो के लिए  बेहतर गुणवत्ता के बीज तैयार कर उच्च गुणवत्ता वाली फसल एवं सब्जियों का उत्पादन बढ़ाकर  वैश्विक बाजार तक पहुंच बनानी होगी। कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में प्रगतिशील किसानो का सम्मान भी किया गया। जिसमें चीनौर तहसील के ग्राम बड़गी सराय निवासी बलविंदर सिंह, मुरार निवासी महिला कृषक नीलम कुशवाह, शामिल है। भितरवार के प्रशांत सिंह को डेयरी उद्यमिता में  सम्मान मिला।

कृषि तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होने उन्होंने एरोपोनिक यूनिट, हाइड्रोपोनिक

यूनिट, हाईटेक नर्सरी और ट्री हाउस जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

Also Read

Top Stories
Related Post