OTT में भूचाल: Netflix ने खरीदा Warner Bros 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

OTT में भूचाल: Netflix ने खरीदा Warner Bros 

ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने अहम कदम उठाया जिसकी चर्चा कई सालों तक की जाएगी। कंपनी ने फिल्म, टीवी स्टूडियो और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वाले Warner Bros. Discovery को 72 बिलियन डॉलर यानी करीब 6.47 लाख करोड़ रुपए में खरीद लिया। यह OTT इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा मर्जर है, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

इस डील के साथ नेटफ्लिक्स अब हॉलीवुड की सबसे बड़ी और पावरफुल फ्रेंचाइजियों का मालिक बन गया है। वॉर्नर ब्रदर्स के पास Harry Potter, Game of Thrones, DC Comics Universe, Batman, Superman, Lord of the Rings और HBO का प्रीमियम कंटेंट है जो अब Netflix के प्लैटफॉर्म पर दिखाई देंगे।

1923 में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा स्टूडियो

वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो की शुरुआत 1923 में चार भाइयों हैरी, अल्बर्ट, सैम और जैक वार्नर ने की थी। 1927 में इस स्टूडियो ने दुनिया की पहली आवाज वाली फिल्म ‘द जैज़ सिंगर’ रिलीज कर इतिहास रच दिया।

कैलिफोर्निया के बरबैंक में स्थित यह स्टूडियो हॉलीवुड के सबसे पुराने और बड़े प्रोडक्शन हाउस में गिना जाता है। वॉर्नर ब्रदर्स केवल फिल्मों तक सीमित नहीं, बल्कि टीवी, एनीमेशन, वीडियो गेम और ग्लोबल एंटरटेनमेंट के कई क्षेत्रों में काम करता है। यहां से बनी फ्रेंचाइजी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म सीरीज में शामिल हैं।

Also Read

मर्जर के बाद क्या बदलेगा? कैसे बढ़ेगा Netflix का दम

नेटफ्लिक्स और वॉर्नर ब्रदर्स का यह महा-मर्जर कई बड़े बदलाव लेकर आएगा:

1. Netflix पर अब मिलेगा प्रीमियम Hollywood कंटेंट

नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर अब HBO का टॉप क्लास कंटेंट, लोकप्रिय हॉलीवुड फ्रेंचाइजी, सुपरहीरो यूनिवर्स और क्लासिक फिल्मों का आनंद एक ही प्लेटफॉर्म पर ले सकेंगे।

2. Netflix की लाइब्रेरी बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी

ओरिजिनल वेब सीरीज + वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्मों और शोज का कॉम्बिनेशन नेटफ्लिक्स को कंटेंट क्वालिटी और मात्रा दोनों में नंबर-1 स्थिति देगा।

3. OTT के पुराने और नए युग का मेल

यह सिर्फ एक बिजनेस डील नहीं, बल्कि ओल्ड-स्कूल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस और मॉडर्न स्ट्रीमिंग कल्चर का मिलन है जो दर्शकों को बेजोड़ एंटरटेनमेंट देगा।

4. Netflix की ग्लोबल ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट

नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस के मुताबिक, यह डील हमारी ग्रोथ को नई ऊंचाई देगी। अब हमारी लाइब्रेरी पहले से बड़ी, मजबूत और वर्ल्ड-क्लास होगी।

Top Stories
Related Post