iPhone 17 लॉन्च पर देशभर में दीवानगी: दिल्ली-मुंबई में रातभर लगी लंबी कतारें, iPhone Air बना सबसे बड़ा आकर्षण

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

iPhone 17 लॉन्च पर देशभर में दीवानगी: दिल्ली-मुंबई में रातभर लगी लंबी कतारें, iPhone Air बना सबसे बड़ा आकर्षण

नई दिल्ली/मुंबई। Apple iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के साथ ही देशभर में इसका क्रेज साफ दिखाई दिया। शुक्रवार, 19 सितंबर को भारत में बिक्री शुरू होते ही दिल्ली से मुंबई तक Apple स्टोर्स के बाहर हजारों लोग रातभर कतार में खड़े दिखे।

दिल्ली के साकेत स्थित Apple स्टोर के बाहर भीड़ का ऐसा नजारा था कि कतार मॉल के बाहर से शुरू होकर सीढ़ियों के रास्ते स्टोर के गेट तक पहुंच गई। लाइन में युवा ही नहीं, बल्कि उम्रदराज लोग भी नजर आए। एक ग्राहक ने बताया कि इस बार का डिजाइन और कैमरा काफी अपग्रेडेड है। बैटरी और प्रोसेसर में बदलाव ने उन्हें नया फोन लेने के लिए प्रेरित किया।

मुंबई में भी ऐसा ही जोश देखने को मिला। यहां iPhone 17 Pro Max लेने पहुंचे अमान मेमन ने कहा, “मैं इस सीरीज के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। इसमें A19 बायोनिक चिप है, जिससे गेमिंग का अनुभव शानदार होगा। साथ ही इस बार का नया कलर वेरिएंट भी काफी खास है।”

इस साल Apple ने iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Max और पहला iPhone Air लॉन्च किया है। iPhone Air को अब तक का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है, जिसकी मोटाई मात्र 5.6 मिमी है। इसके अलावा कंपनी ने Apple Watch सीरीज 11, Watch Ultra 3, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 भी लॉन्च किए हैं।

Also Read

12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होने के बाद से ही इस सीरीज को लेकर उत्साह चरम पर था। लॉन्च के पहले दिन ही इसका असर साफ दिखा, जब हजारों लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपने नए iPhone को हाथों में लेने के लिए बेसब्र दिखे।

Top Stories
Related Post