नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025: शाहरुख, विक्रांत और रानी को पहली बार नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025: शाहरुख, विक्रांत और रानी को पहली बार नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों और नई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस बार का समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक रहा।

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को सिनेमा में अमूल्य योगदान के लिए सर्वोच्च दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को 33 साल के करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। शाहरुख को यह सम्मान फिल्म जवान के लिए दिया गया। उनके साथ-साथ विक्रांत मैसी को भी 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।

रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। यह तीनों सितारे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर फिल्ममेकर करण जौहर भी मौजूद रहे, जिन्हें उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला।

Also Read

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 – विनर्स लिस्ट

फीचर फिल्म कैटेगरी

  • बेस्ट फीचर फिल्म – 12वीं फेल
  • बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – नाल 2 (मराठी)
  • बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल वैल्यूज – सैम बहादुर
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर – आशीष बेंडे (आत्मपॅम्फ्लेट, मराठी)
  • बेस्ट फिल्म (एनिमेशन/VFX/कॉमिक्स) – हनु-मान (तेलुगू)
  • बेस्ट डायरेक्शन – सुदिप्तो सेन (द केरल स्टोरी)
  • बेस्ट एक्टर – शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
  • बेस्ट एक्ट्रेस – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय राघवन (पुक्कलम), सोमू भास्कर (पार्किंग)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – उर्वशी (उल्लुझुकु), जानकी बोडीवाला (वश)
  • बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – सुकृति वेनी (गांधी कथा चेतु), कबीर खंडारे (जिप्सी), त्रिशा तोसार, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगपात (नाल 2)
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – PVNS रोहित (बेबी, तेलुगू)
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – शिल्पा राव (चलेया, जवान)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – प्रशांतनु मोहपात्रा (द केरल स्टोरी)
  • बेस्ट डायलॉग राइटर – दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले – रामकुमार बालकृष्णन (बेबी, तेलुगू), साई राजेश नीलम (पार्किंग, तमिल)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (सचिन सुधाकरन, हरिहरन मुरलीधरन)
  • बेस्ट एडिटिंग – मिधुन मुरली (पुक्कलम, मलयालम)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – मोहनदास (एवरीवन इज ए हीरो, मलयालम)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – सैम बहादुर (सचिन लावलेकर, दिव्या गंभीर, निधि गंभीर)
  • बेस्ट मेकअप – सैम बहादुर (श्रीकांत देसाई)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) – हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – जीवी प्रकाश कुमार (वाथी, तमिल)
  • बेस्ट लिरिक्स – कासला श्याम (बलगम, तेलुगू)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी – वैभवी मर्चेंट (ढिंढोरा बाजे, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • बेस्ट एक्शन डायरेक्शन – हनु-मान (तेलुगू)

 रीजनल कैटेगरी अवॉर्ड्स:

  • बेस्ट गुजराती फिल्म – वश
  • बेस्ट बंगाली फिल्म – डीप फ्रीज
  • बेस्ट असमी फिल्म – रोंगातपु
  • बेस्ट हिंदी फिल्म – कटहल
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म – कंडीलू
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म – भगवंत केसरी
  • बेस्ट तमिल फिल्म – पार्किंग
  • बेस्ट पंजाबी फिल्म – गोड्डे गोड्डे चा
  • बेस्ट ओडिया फिल्म – पुष्कर
  • बेस्ट मराठी फिल्म – श्यामचि आई
  • बेस्ट मलयालम फिल्म – उल्लुझुकु

नॉन-फीचर फिल्म कैटेगरी

  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म – गिद्ध द स्कैवेंजर (हिंदी)
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म – गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)
  • बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म – द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)
  • बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल वैल्यूज – द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)
  • बेस्ट आर्ट्स/कल्चर फिल्म – टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)
  • बेस्ट बायोग्राफिकल/हिस्टोरिकल रिकंस्ट्रक्शन – मो बाउ, मो गांव (सुभाष साहू)
  • बेस्ट डायरेक्टर (नॉन फीचर) – पीयूष ठाकुर (द फर्स्ट फिल्म, हिंदी)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर (नॉन फीचर) – माउ: द स्पिरिट ऑफ ड्रीम ऑफ चेरॉ (मिजो)

जूरी और प्रक्रिया

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए 01 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया। कुल 332 फीचर फिल्में और 115 नॉन-फीचर फिल्में नॉमिनेट हुई थीं।

जूरी की अगुवाई मशहूर फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने की। जूरी ने अपना मूल्यांकन 1 अगस्त 2025 को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा। इसके बाद दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजेताओं का ऐलान किया गया।

Top Stories
Related Post