Sandhya Samachar

नारी के सम्मान से बढ़ता है समाज का मान

197 views

थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को प्रवीणा पाण्डेय नारी शक्ति सम्मान से किया सम्मानित

ग्वालियर। थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष में इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) पर श्रीमती प्रवीणा पाण्डेय की स्मृति में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया थीं। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रमुख समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय ने की।
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज-सेवा, खेल, पत्रकारिता, इंजीनियरिंग, फैशन, कला,संगीत एवं नृत्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में शहर का मान बढ़ाने वाली बेटियों एवं महिलाओं को प्रवीणा पाण्डेय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्यअतिथि श्रीमती भदौरिया ने कहा कि जिस परिवार और समाज में नारी का सम्मान होता है, वहां साक्षात देवी का वास होता है। नारी के सम्मान से ही समाज का मान बढ़ता है।

ऐसे में जरूरी है कि हम सभी को नारी का सम्मान कर उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कांत ने तथा सुनील कांत से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अनिलकांत, स्मृति सिंह, शैलेन्द्री ठाकुर, डॉ. आदित्य भदौरिया, हर्ष बंसल, चित्रा कुशवाह, राधे कुशवाह, राजेश कुशवाह, सुकन्या शर्मा, विजय पाण्डेय, राजेन्द्र मुदगल, प्रमोद पचौरी, अविनाश भटनागर एवं मनीष मौर्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।
इनका हुआ सम्मान
डॉ गुंजन श्रीवास्तव चिकित्सा, सुनीता पाण्डेय बालिका शिक्षा, मीनाक्षी माथुर फैशन, रूपाली ठाकुर पत्रकारिता, अंजली बत्रा समाजसेवा, अंजना झा कथक नृत्य, वर्षा शर्मा योगा, हेमा राजनगांवकर क्रिकेट, आशा कुमार आर्मरेसलिंग, भारती बाथम हैण्डबॉल, चन्द्राणि कोटिया खेल, पायल शेखावत फुटबॉल, बरखा नामदेव योगा, अपूर्णा गोड़ हॉकी, आश्रिका जतिन शाह ताइक्वांडो, सिद्धी सुरी रूबरू मिस जूनियर इण्डिया, योग्यिता चिलवान कराटे, मान्या जैन शिक्षा, तनुष्का जैन व तनिष्का को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun
22°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech