Sandhya Samachar

आधुनिकता के दौर में समाज सेवा के अग्रदूत हैं केशव पाण्डेय : शास्त्री

956 views

— स्वामी दयानंद सरस्वती की द्वितीय जन्म शताब्दी के अवसर पर आर्य समाज संस्था ने किया समाज सेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार का सम्मान

ग्वालियर। समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष में आईकॉम सेंटर पर आर्य समाज मंदिर की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख समाज सेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय का नागरिक अभिनंदन कर सम्मानित किया। साथ ही शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिंह और महर्षि दयानंद सरस्वती की कृति “ सत्यार्थ प्रकाश्य“ भेंट की।

डॉ. पाण्डेय ने स्वामी दयानंद सरस्वती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का रोचक तरीके से सारगर्भित वर्णन किया। उन्होंने कहा कि समाज को नैतिक पतन से रोकने के लिए हमें अपने अंदर झांककर देखना होगा। सोचना होगा कि आखिर यह पतन क्यों हो रहा है? इस पर अगर हम चिंतन करें तो समाधान खुद व खुद मिल जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि हमें चारित्रिक पवित्रता को बनाए रखना होगा। स्वामी दयानंद सरस्वती तथा महात्मा गांधी सरीखे महापुरुष आंतरिक पवित्रता के कारण ही महान कहलाए।
उन्होंने कहा कि आंतरिक पवित्रता के बिना हम समाज में उच्च मानदंड स्थापित नहीं कर सकते। दयानंद समाज सुधारकों में अग्रणी थे। उन्होंने महिलाओं के सामाजिक उन्नयन और जीवनस्तर में सुधार की दिशा में अनेक कार्य किए। उनके सेवाकार्य ही आज उन्हें अमर बनाए हुए हैं।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि सेवाकार्य ऐसा पुनीत कार्य है जिससे इंसान व्यक्तिनिष्ठ से समिष्ठ की ओर प्रवृत्त होता है।
इससे पूर्व में आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री ने स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्मशताब्दी पर आर्य समाज द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि डॉ. केशव पाण्डेय ग्वालियर के एक ऐसे संपूर्ण व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने समाज सेवा के माध्यम से अनेकों प्रतिमान गढ़े हैं। आर्य समाज संस्था ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रही है।
इस मौके पर रामप्रकाश वर्मा, डीएल अहिरवार, दलवीर सिंह कुशवाह, विकास शर्मा, अंकित शुक्ला, प्रवीण कम्ठान एवं भगवत प्रसाद मुदगल प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun
22°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech