Sandhya Samachar

मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली सहित चार ढेर

66 views

मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, कुछ घायल जंगल में छिपे, इलाके में चल रही है सर्चिंग
एजेंसी। मध्य प्रदेश में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं।
बालाघाट के गढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ घायल नक्सली जंगल की ओर भाग गए। पुलिस इलाके में सर्चिंग कर रही है। सूपखार वनक्षेत्र के रौंदा फॉरेस्ट कैंप के पास पुलिस और हॉक फोर्स ने ये कार्रवाई की है।
एएसपी विजय डाबर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एएसपी ने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल, एक एसएलआर राइफल और एक 303 राइफल बरामद की गई है। इसके अलावा, दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी मिली है।
एएसपी ने बताया कि नक्सलियों की तलाश के लिए जंगल में जवान सर्चिंग में जुटे हैं। हॉक फोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस बल की 12 से अधिक टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। हालांकि पुलिस की ओर से मुठभेड़ को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। मारी गई महिला नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
नक्सलियों को खत्म करके ही लेंगे दम : मुख्यमंत्री
दोपहर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीडियो जारी कर पुलिस को बधाई दी है। सीएम ने एक्स पोस्ट पर कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गृहमंत्री अमित शाह वर्ष 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं और हमारी सरकार भी इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा यह हमारी नीति का हिस्सा है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
70%
7km/h
87%
25°C
25°
25°
25°
Mon
24°
Tue
25°
Wed
25°
Thu
25°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech