Sandhya Samachar

मुंबई में सितारों की तरह चमकी सिंधिया फैमिली

197 views

विवियन वेस्टवुड फैशन शो में शामिल हुए ज्योतिरादित्य, पत्नी प्रियदर्शिनीऔर बेटे महाआर्यमन भी रहे मौजूद,

  • शो में मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में चंदेरी की कला का हुआ प्रदर्शन

ग्वालियर l अपनी सक्रियता और अलग अंदाज के लिए मशहूर केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य का एक बार फिर नया अवतार देखने को मिला है।
केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई के “गेटवे ऑफ इंडिया” पर बीती रात एक फैशन शो का आयोजन किया गया, जहां फिल्म जगत से लेकर सरकार और समाज से जुड़ी अनेक हस्तियां नजर आई।

मशहूर ब्रांड Vivienne Westwood के इस शो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और बेटे महाआर्यमान सिंधिया के साथ मौजूद रहे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

चंदेरी की कला का हुआ प्रदर्शन
इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था। बता दें की मंत्री सिंधिया के प्रयासों से मध्य प्रदेश की सुंदर चंदेरी कपड़े का भी प्रदर्शन शो में किया गया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun
22°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech