Sandhya Samachar

’विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता : प्रज्ञा

170 views

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में कहा कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर देश का अपमान किया

भोपाल से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता। यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है। वे विदेश में कहते हैं कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात नहीं हो सकती। मैं ऐसे राहुल गांधी को दुत्कारती हूं। इन्हें अब राजनीतिक अवसर नहीं देना चाहिए।

प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को हिरदास नगर बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर भोपाल-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाया।

जानिए क्या बोली सांसद
’संसद में कार्य अच्छा हो रहा है। सबकुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेसी लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे। संसद चलने नहीं दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि अगर इनकी संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे। ज्यादा होंगे तो हमारा अस्तित्व बचेगा ही नहीं। उनका अस्तित्व को खत्म होने की कगार पर आ गया है, लेकिन उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होती जा रही है। आप (राहुल गांधी) अपने देश के नेता हैं। आपको जनता ने चुना है। आप जनता और देश का अपमान कर रहे हैं’।
’आप भारत के नहीं हो, मान लिया हमने, क्योंकि आपकी माताजी इटली की हैं। हमने नहीं कहा, यह चाणक्य ने कहा है कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता। यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है, क्योंकि भारत की संसद और जनता ने आपको सांसद चुना है। इतने वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही। आपने देश को खोखला कर दिया। आप विदेश में कहते हो कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। मैं ऐसे राहुल गांधी को दुत्कारती हूं’।


इन्हें देश से निकालकर फेंक देना चाहिए
इन पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए जाने चाहिए कि ये देश में कैसे राजनीति कर रहे हैं। इन्हें अब राजनीतिक अवसर नहीं देना चाहिए। इन्हें देश से निकालकर फेंक देना चाहिए।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
79%
6.3km/h
100%
24°C
24°
24°
23°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun
22°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech