Sandhya Samachar

दिल्ली, पंजाब व हिमाचल में बाढ़ जैसे हालात, 56 की मौत

96 views

24 घंटे से हो रही बारिश के कारण सात राज्यों में हालात बिगड़ गए हैं। लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण अलग-अलग घटनाओं में अनेक लोगों की मौत हो चुकी है

दिल्ली। मौसम का मिजाज क्या बदला लोगों को जीन मुश्किल हो गया। तेज बारिश ने हाहाकार सा मच गया है। आसमान से आफत बरस रही है जो जानलेबा साबित हो रही है। मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। दो स्थानों पर बादल फट गए हैं।
दिल्ली में यमुना नदी का जल का स्तर खतरे के निशान के पार है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना है।
प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। पीएमओ के मुताबिक, प्रशासन और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।
देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हो गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हो गया है जो 2 फीसदी ज्यादा है।
मौसम विभाग के अनुसार और सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बाढ से उप्र में 34, हिमाचल प्रदेश 7, उत्तराखण्ड में 6, जम्मू कश्मीर मे 4, पंजाब में 3, राजस्थान व दिल्ली में 1-1 व्यक्तियों की मौत की खबर है। दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बैठक ली।
हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में अब तक 23 की मौत हो चुकी है व नेशनल हाईवे और लिंक रोड सहित कुल 1300 रोड प्रभावित है। पंजाब में 13 जुलाई तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए है।
हरियाणा में एनडीआरएफ बुलाई गई। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।
एक नजर में पूरा घटनाक्रम
— अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन जम्मू के रास्ते रोक दिया गया।
— चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक सारे स्कूल बंद किए गए।
— श्रीखंड यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। कलेक्टर कुल्लू ने आदेश जारी किया।
तेज बारिश की चेतावनी
ंमौसम विभाग ने चेतावनी ने दी है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू.कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल में तेज बारिश होगी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
63%
5.6km/h
100%
28°C
28°
28°
27°
Tue
24°
Wed
26°
Thu
25°
Fri
24°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech