Sandhya Samachar

नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर बनें विलय की योजना

248 views

छावनी क्षेत्र मुरार के सिविल एरिया को नगर निगम में शामिल करने को लेकर हुई बैठक, सांसद के साथ स्टेशन कमाण्डर, कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त हुए शामिल

ग्वालियर। मुरार छावनी क्षेत्र में सेना के हित सुरक्षित रहें, साथ ही यहाँ के सिविल एरिया में निवासरत नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधायें मिलने का मार्ग प्रशस्त हो। इस बात को ध्यान में रखकर छावनी क्षेत्र के सिविल एरिया को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाएं। यह बात सांसद भारत सिंह कुशवाह ने सोमवार को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन, नगर निगम व छावनी बोर्ड के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही।
मुरार छावनी में आयोजित हुई इस बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान, छावनी क्षेत्र मुरार के स्टेशन कमाण्डर ब्रिगेडियर डीबी सिंह व कर्नल अमित शर्मा, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, छावनी बोर्ड के सीईओ आकाश शर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम विजय राज व एसडीएम अशोक चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
सांसद कुशवाह ने कहा कि राज्य शासन एवं भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय स्तर पर छावनी क्षेत्र मुरार के सिविल एरिया को ग्वालियर नगर निगम में शामिल करने के संबंध में उनकी ओर से पुरजोर प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल होने के बाद मुरार छावनी क्षेत्र के सिविल एरिया के निवासियों को प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार के लिये आर्थिक मदद, मकान बनाने के लिये बैंको से लोन एवं सरकार की तमाम जनकल्याणकारी व विकास योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। साथ ही यहाँ की बस्तियों में सीवर, पेयजल व स्ट्रीट लाइट समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार होगा। यहाँ के निवासियों को भवन निर्माण की अनुमति भी आसानी से मिलने लगेगी।
छावनी क्षेत्र के सिविल एरिया को ग्वालियर नगर निगम में शामिल करने से संबंधित सेना व नगर निगम की अपेक्षाओं को बैठक में साझा किया गया। ब्रिगेडियर डीबी सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि सेना द्वारा छावनी क्षेत्र के सिविल एरिया को नगर निगम में शामिल करने से संबंधित सेना की अपेक्षाओं के साथ शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। कलेक्टर चौहान ने कहा कि सिविल एरिया के विलय संबंधी कार्य में जिला प्रशासन से पूरा सहयोग मिलेगा।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
79%
4.2km/h
96%
26°C
26°
26°
25°
Wed
23°
Thu
22°
Fri
22°
Sat
22°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech