Sandhya Samachar

अद्भुत घटना : रक्षाबंधन पर चार चाँद लगाएगा सुपर ब्लू मून,

69 views

भाई-बहन के स्नेह के बंधन पर इस बार दिलचस्प नजारा देखने को मिलेगा, पूर्णिमा पर ब्लू मून चंद्रमा दिखेगा लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चांद का रंग नीला न होकर चमकदार होगा

एजेंसी। रक्षाबंधन के पर्व पर बुधवार के दिन पूर्णिमा की रात इस बार चाँद बेहद खास होगा। ब्लूमून नाम से दिखने जा रहे इस सुपरमून की चमक जहां आम पूर्णिमा की तुलना में अधिक होगी, वहीं उसका आकार भी कुछ बड़ा दिखेगा।
नेशनल अवॉर्डी विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि हमसे लगभग 3 लाख 57 हजार 181 किमी दूर रहकर चांद आज अपनी पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए निकट बिंदु पर होगा। इस कारण वह माइक्रो मून की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखेगा।
सारिका ने बताया कि दो पूर्णिमा के बीच 29.5 दिन का अंतर होता है और अगर पहली पूर्णिमा महीने की एक या दो तारीख को आती है तो दूसरी पूर्णिमा भी उस ही माह आ जाती है। एक ही अंग्रेजी कैलेंडर माह में दो पूर्णिमा आने पर दूसरी पूर्णिमा के चंद्रमा को मंथली ब्लूमून नाम दिया गया है। एक अगस्त के बाद 30 अगस्त को दूसरी पूर्णिमा है। सारिका ने बताया कि यह सुपरब्लूमून नीला नहीं दिखेगा बल्कि पूर्णिमा के चांद की तरह ही चमक रहा होगा तो सुपरमून की चमक रक्षाबंधन की खुशियों में चार चाँद लगाएगी।
इसी दिन चंद्रमा की शनि ग्रह के साथ युति होगी। युति से आशय है कि दोनों पास-पास होंगे। सायन गणना के अनुसार 30 अगस्त 2023 को चंद्रमा कुंभ राशि में 29 अंश 20 कला पर होगा तथा शनि ग्रह मीन राशि में 3 अंश 37 कला पर होगा। इस प्रकार दोनों खगोलीय पिंड कोणात्मक रूप से चार अंश 17 कला की दूरी पर होंगे। इस कारण चन्द्रमा एवं शनि पास-पास दिखाई देंगे। आकाश बादल रहित होने की स्थिति में चंद्रमा के नीचे की ओर शनि ग्रह को चमकता हुआ भी देख सकेंगे। दोनों खगोलीय घटनाओं को देखने के लिए टेलीस्कोप की आवश्यकता नहीं होगी। नागरिक अपने घर से ही इसे अच्छी प्रकार से देख सकेंगें। सूर्यास्त के बाद पूर्णिमा का चंद्रमा पूर्व दिशा से उदय होता हुआ दिखाई देगा तथा कुछ समय बाद उसके नीचे आप शनि ग्रह को देख सकेंगे।
आपको बता दें कि इस बार रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 1 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। अमृत मुहूर्त 31 अगस्त सुबह 5.42 से 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। अमृत का चौघड़िया राखी बांधने का सुबह 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
63%
7.5km/h
100%
28°C
28°
28°
27°
Tue
24°
Wed
24°
Thu
25°
Fri
25°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech