मोहन यादव ने जनता का मन मोहा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

Mohan Yadav captivated the public

मध्यप्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार ने अभी हाल ही में अपने यशस्वी कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं। अपने दो साल के कार्यकाल में मोहन यादव अपने जनहितैषी कार्यक्रमों से जनता का मन मोहने में कामयाब रहे हैं। उनके नवाचारों ने मध्यप्रदेश को विकास के नए आयामों से जोड़ा है।

मध्यप्रदेश को देश का हृदय कहा जाता है।  इस लिहाज से देश के दिल का स्वस्थ रहना जरूरी है। आज से दो दशक पूर्व जब भाजपा सत्ता में आई उस समय मध्यप्रदेश की भी गिनती बीमारू राज्यों में होती थी। 2003 में फायर ब्रांड उमा भारती फिर थोड़े अंतराल के बाद प्रदेश की कमान बाबूलाल गौर के हाथों में रही। कुछ ही समय बाद सीएम के पद पर शिवराजसिंह चौहान की ताजपोशी की गई। उन्होंने सबसे पहला काम प्रदेश को बीमारू राज्यों के अभिशाप से मुक्त कराने का किया। सही मायने में मध्यप्रदेश की आबोहवा और माली हालत को सेहतमंद बनाने का श्रेय शिवराजसिंह को जाता है।

बदले हालात में अब शिवराज सिंह  चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री हैं और किसानों की बेहतरी के लिए  पूरी शिद्दत से लगे हुए  हैं। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने शिवराज के स्थान पर मोहन यादव को मौका दिया। श्री यादव शिवराज द्वारा प्रारंभ किए नवाचारों को तेज  रफ्तार देने में लगे हैं। अपने कार्य काल के पहले दिन से ही मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रयासरत रहने वाले सीएम यादव का कहना है कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्यप्रदेश का विकसित होना जरूरी है।

जब तक मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर नहीं बनेगा देश को आत्मनिर्भरता प्राप्त नहीं होगी। इसी की अन्यतम कड़ी में गत दिवस ग्वालियर में अभ्युदय एम पी ग्रोथ समिट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री और ग्वालियर के सपूत अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

Also Read

गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए  कहा कि पूर्व सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्यों से बाहर निकालकर सेहतमंद सूबों में शामिल कराया अब सीएम मोहन यादव ने उनके कार्यो को आगे बढाकर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नवाचारों की तारीफ की।

सीएम डाॅ मोहन यादव के दो वर्ष के कार्यकाल पर नजर डालें तो एकाधिक अपवादों को छोड़कर वे अपने मिशन में कामयाब रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं  का सीधा लाभ जरूरतमंदों को मिलने से प्रशासन के कामकाज में पारदर्शिता आई है। योजनाओं का सुचारु संचालन से सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। कुल मिलाकर मोहन राज में जनता खुश है। जनता का मन मोहने के लिए हर जगह मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव की चर्चा की जा रही है

Top Stories
Related Post