Sandhya Samachar

मुरैना से रिश्ता जोड़ गए, पटिया वाले की जय बोल गए.. मोदी

86 views

– एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा देकर चंबल अंचल को भाजपा के रंग में रंग गए प्रधानमंत्री


मुरैना से लौटकर विजय पाण्डेय
भारत माता की…. भारत माता की….भारत माता की… अंबिका माता की…अंबिका माता की… मुरैना की धरती देश की आजादी और राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित संतानों और वीर माताओं की भूमि है। मुरैना में हमेशा राष्ट्रभक्ति की धारा को प्रेरित किया है और आज भी ये प्रेरणा हमें यहां से मिलती है। यहां चौसठ योगिनी मंदिर, बटेश्वर मंदिर, गढ़ी पढ़ावली मंदिर जैसे अनेक आस्था के पावन स्थान हैं।
मैं प्रेरणा की इस पावन धरा को श्रद्वा पूर्वक नमन करता हूं। मेरे परिवारजनों चंबल ने भाजपा को हमेशा पूर्ण आशीर्वाद दिया है। मैंने जब-जब आपका साथ मांगा, समर्थन मांगा, पूरे विश्वास के साथ मेरे साथ खडे़ हुए। आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वो मुझे दिन रात देश के लिए काम करने के लिए प्रोस्ताहित करता है।…कि आप ही मोदी का परिवार हैं। आपके जीवन को सुखी और समृद्ध बनाना यही एक मात्र मेरा मिशन है। जब नाता इतना गहरा हो, संकल्प इतना महत्वपूर्ण हो, परिश्रम की पराकाष्ठा हो, मन का मेल-मिलाप हो, तभी तो आज पूरा एमपी कह रहा है…..एमपी के मन में…एमपी के मन में…एमपी के मन में…एमपी के मन में और मोदी के मन में…और मोदी के मन में…( जनता जवाब देती है)।
— कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
मेरे परिवार जनों मध्य प्रदेश में जब से भाजपा की डबल इंजन सरकार बनी है, तब से मध्य प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा मिल रही है। 2014 से पहले के 10-12 सालों में यहां बीजेपी की सरकार थी लेकिन दिल्ली में कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी, तब एमपी को सहयोग देने की बात तो छोड़िए, समर्थन करने की बात तो छोड़िये, डगर-डगर पर रुकावटें डाली जाती थीं, मुसीबतें पैदा की जाती थीं। काम में रोड़े अटकाए जाते थे। मैं भी पहले गुजरात का मुख्यमंत्री था। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी। कोई दिन ऐसा नहीं जाता था, दिल्ली की कांग्रेस की सरकार हमें परेशान न करती हो। काम में रुकावट न डालती हो। मध्य प्रदेश के साथ भी उस समय की दिल्ली की कांग्रेस सरकार का यही सौतेला व्यवहार था। इसका प्रमाण हमें चंबल के क्षेत्र में भी दिखता है। आज मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच क्या चल रहा है? देख रहे हैं, इतना बड़ा चुनाव चल रहा है… और वो कपड़े फाड़ने की कॉम्पिटीशन में लगे हुए हैं। एक-दूसरे के कपड़े फाड़ो और एक-दूसरे अपने चेले-चपाटों को कहते हैं कि तुम उसके कपड़े फाड़ो, वो कहता है कि तुम इसके कपड़े फाड़ो। … और यही दो चेहरे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक मध्य प्रदेश की कांग्रेस को चलाया है। कांग्रेस की सरकारों को चलाया है। अगर एमपी को बीमारू राज्य की बदनामी मिली, तो इसके लिए ऐसे ही नेता जिम्मेदार हैं।
जनता से सवाल करते हुए मोदी ने कहा कि… मेरी बात सही है…जरा जोर से बताओ….इन्हीं लोगों ने बीमीरू बनाया न… तो इनको सजा मिलने चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए ना! सजा देने में जरा भी कमी नहीं करना। और ये चंबल की धरती है, यहां सजा बड़ी पक्की होती है।
युवाओं को भी साधा
इस दौरान उन्होंने एमपी के 18 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को साधते हुए कहा कि एमपी के 18 से 30 वर्ष के नौजवान यह बात भलिभांति समझ रहे हैं। इसलिए एमपी का हर नौजवान कह रहा है कि कांग्रेसी सरकारांं ने हमारे माता-पिता के लिए कुछ नहीं किया वो हमारा भविष्य कैसे अच्छा बना सकते हैं।
मेरे परिवारजनों कांग्रेस के नेताओं के लिए अपना और अपने परिवार का हित ही सबकुछ है। कांग्रेस अपने नेताओं के बच्चों को स्थापित करने के लिए चुनाव लड़ रही है। उसे आपके बच्चों की फिक्र नहीं है। वो अपनों में से ही बाहर आए तब आपकी चिंता करे।
पाँच साल मुफ्त खाद्यान्न का वादा
प्रधानमंत्री मोदी ने जाति के बारे में बोला कि मेरी कोई जाति नही गरीब ही मेरी जाति है। अभी तक गरीबों को 45 लाख पक्के आवास प्रदान किए जा चुके हैं। तीन दिसम्बर को भाजपा सरकार बनने के बाद बकाया आवास बनाने की गारंटी मोदी ने ली है। गरीब कल्याण मुफ्त राशन योजना गरीबो के उत्थान के लिए शुरू की गई। कोरोना काल में गरीबों के लिए शुरू की गई मुफ्त राशन योजना जो कि दिसम्बर को समाप्त होने वाली है, उसे आगामी पाँच वर्षों तक जारी रखने का वादा किया।
आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत अभी तक 35 लाख लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है, जिसमें महिलाएं अधिक संख्या में शामिल हैं। साथ ही श्रम योगी मान धन योजना के द्वारा 1 ़75 लाख लोग इसका लाभ ले चुके है। पीएम किसान सम्मान निधि द्वारा 82 लाख लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ है। आदिवासियों को रोजगार के लिए घर छोड़कर दूर जाना पड़ता था, तब समयान्तराल में क्षेत्र के दबंग उनकी जमीन पर कब्जा कर लेते थ।े उसके निवारण के लिए सरकार ने प्रॉपर्टी कार्ड की योजना शुरू की है।
बाबा साहब को याद कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी बाबा साहब को भारत रत्न देने में वर्षों तक कतराते रहे। भाजपा सरकार ने उन्हीं के नाम पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर एप्प का नाम भीम यूपीआई रखा।
मुझे सागर में संत रविदास मंदिर की नींव रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दुग्ध क्रांति, श्वेत क्रांति जैसे अनेक क्रांतियों के नाम आपने सुने होगे पर मोदी द्वारा स्वीट क्रांति की शुरूआत की गई है। जिसका भरपूर लाभ मुरैना में मधु मक्खी पालन करने वाले किसान व महिलाओं को हो रहा है। साथ ही हर घर से जल योजना के द्वारा लाखों लोगों को स्वच्छा पानी हर घर तक पहुॅचाया जा रहा है।
अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने मुरैना की जनता से अपील की इस चुनाव में हर गॉव व हर पोलिंग बूथ पर कमल खिलाना है व भाजपा को भारी बहुमतां से विजय बनाना है। उपस्थित लोगां का साथ मांगा कि वह हर घर जाकर मेरा प्रणाम दें। जिससे उनका आर्शीवाद प्राप्त हो और मैं अत्याधिक जोश व ऊर्जा के साथ देश की व देशवासियों की सेवा कर सकूँ।
अंत में उन्होंने भारत माता की और पटियावाले महाराज की जय के साथ अपने संबोधन को विराम दिया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
7.4km/h
100%
25°C
25°
25°
25°
Tue
24°
Wed
24°
Thu
25°
Fri
25°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech