काहिरा (मिस्त्र) । विदेश यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। मिस्त्र का सबसे बड़ा सम्मान हासिल करने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। अपनी मिस्त्र यात्रा के दौरान 11 वी सदी कि ऐतिहासिक अल हकीम मस्जिद का दौरा किया। साथ ही पीएम हेलियोपोलिस वार मेमोरियल भी गए। जहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिको को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने मिस्त्र के मशहूर गीजा पिरामिड को भी देखा।
मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आर्डर ऑफ द नाइल पुरस्कार से सम्मानित किया। आर्डर ऑफ द नाइल मिस्त्र का सर्वोच्च समान है, पिछले नौ साल के कार्यकाल में दुनियाभर के विभिन्न देशो को मिलाकर 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान पीएम मोदी को प्रदान किया गया है। इतने सम्मान प्राप्त करने वाले मोदी इकलौते प्रधानमंत्री है। यह देश के लिए गर्व की बात है।
118