24 साल का इंतजार खत्म, मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

24 साल का इंतजार खत्म, मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर में आज यानी 28 मार्च 2026 को भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का रिमोट दबाकर उद्घाटन करके विकास को एक नई दिशा दी। इस उद्घाटन का लोगों को 24 साल से इंतजार था जो कि आज साकार हो गया है और लोगों को भविष्य के लिए एक नई उड़ान मिल गई है। 

इस कार्यक्रम में मोदी के साथ-साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में लाखों लोगों ने भाग लिया और भाग लेने के साथ-साथ अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर इस कार्यक्रम को सेलिब्रेट भी किया। यह एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है जो 11,200 करोड़ की लागत से बना हुआ है इस प्रोजेक्ट से अब ग्रेटर नोएडा बनेगा ग्लोबल हब।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में विश्व की चिंता को लेकर कहा कि ” पश्चिम एशिया में जो एक महीने से युद्ध चल रहा है उसको लेकर पूरा विश्व चिंतित है इस युद्ध की वजह से कई देशों में लोग परेशान हो रहे हैं लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है जैसे खाने पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस आदि से परेशान है इस संकट से हमारा भारत देश लड़ने की कोशिश कर रहा है साथ ही अन्य देश भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं इस संकट से सरकार हर वह कदम उठा रही है जिससे सामान्य परिवारों और हमारे किसान भाई बहनों पर किसी भी तरह का बोझ ना पड़े इस संकट के समय भारत ने अपने विकास को निरंतर जारी रखा है।”

Top Stories
Related Post