Sandhya Samachar

जापान में मोदी ने किया गॉंधी की प्रतिमा का अनावरण

92 views

प्रधानमंत्री किशिदा से मिले मोदी, बोले हिरोशिमा का नाम सुनकर सहम जाती है दुनिया

जी-7 की बैठक में भाग लेने पहुंचे नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भेंट की। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों ने भारत और जापान के रिश्तों को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्हें नमन करते मोदी

गॉधी की प्रतिमा का अनावरण
प्रधानमंत्री मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मोदी ने कहा, ’आज भी दुनिया ’हिरोशिमा’ शब्द सुनते ही सहम जाती है। मुझे जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी जापान यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला।’ यह सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद से जूझ रही है। बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पण का उत्तम उदाहरण रही है।’
सत्य-अंहिसा के दूत महात्मा गांधी की प्रतिमा हिरोसिमा में अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी। मैंने जापानी प्रधानमंत्री को जो बोधि वृक्ष उपहार में दिया था, वह हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि लोग यहां आने पर शांति के महत्व को समझ सकें।’

आपको बता दें कि भारत, जी-7 का सदस्य नहीं है बावजूद इसके देश के प्रधानमंत्री को मेहमान के तौर पर आंमत्रित किया जाता है। यह देश के बढ़ते प्रभाव का ही परिणाम है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
52%
6.4km/h
79%
30°C
30°
30°
30°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech