Sandhya Samachar

बढ़ता कुनबा : मीरा बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म

220 views

खुशियों की बहार : दुर्गा के तीन शावकों के नामकरण के दौरान मिली सैलानियों को खुशी देने वाली खबर
महापौर ने खुश होते हुए मीडिया को दी यह जानकारी
ग्वालियर। चिड़ियाघर में इन दिनों की खुशियों की बहार छाई हुई है। सोमवार को एक ओर जहां दुर्गा बाघिन के तीन शावकों के नामकरण का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान महापौर ने मीडिया कर्मियों को एक और नई खुश खबरी दी। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में अब तीन सदस्य और बढ़ गए हैं यानी तीन नए मेहमान आए हैं।
उन्होंने खुश होते हुए बताया कि मीरा बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही नगर निगम का अमला इन नए मेहमानों की तीमारदारी में जुट गया है।
चिड़ियाघर में खुशी का भी माहौल है पर सुरक्षा और अन्य कारणों से अभी सभी को इससे दूर ही रखा जा रहा है।
रात में जन्में शावक : चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. यादव ने बताया कि मीरा ने बीती राज तीन शावकों को जन्म दिया है। जो तीन शावक जन्में है उनमें से दो सफेद और एक पीला है।
तीनों में मेल और फीमेल कितने हैं यह जानकारी अभी अधिकारी नहीं दे सके। उनका कहना था कि इसके बारे में बाद में बताया जाएगा।
विशेष निगरारी में शावक : मीरा के तीनों शावकों को विशेष निगरानी में रखा गया हैं। इसके अलावा मीरा का भी खास ख्याल रखा जा रहा हैं। उसकी डाइट भी बदल गई है।
आपको बता दें कि मीरा बंगाल टाइगर है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने जो गाइड लाइन तय कर रखी है। उसका ग्वालियर स्थित चिड़ियाघर में पालन किया जा रहा है। आने वाले कुछ समय बाद इनका भी नामकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
74%
6.1km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun
22°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech